विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

34,000 सीटों के लिए 84 लाख दावेदार, IND vs PAK मैच के लिए फैंस की दीवानगी ने कर दीं सारी हदें पार

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:55 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है तो पूरी दुनिया में हल्ला मच जाता है। पूरे ...और पढ़ें

भारत और पाकिस्तान मैच पर रहती हैं सभी की नजरें

भारत और पाकिस्तान मैच पर रहती हैं सभी की नजरें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है तब पूरी दुनिया ठहर जाती है। विश्व क्रिकेट की नजरें इसी मैच पर होती हैं। दुनिया भर में फैंस टीवी पर चिपककर बैठ जाते हैं। कई फैंस इस मैच का स्टेडियम से लुत्फ लेना चाहते हैं। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप-2027 में भी इन दोनों टीमों के बीच मैच होना है और एक बार फिर फैंस की दीवानगी सामने आई है।

अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप होना है। यह मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होना है। मैच 10 अक्टूबर को होगा और हर बार की तरह पूरी दुनिया इसे देखने के लिए उतावली है।

फैंस ने की सारी हदें पार

जिस स्टेडियम में यह मैच होना है वो उसमें दर्शकों के बैठने की तादाद है 34,000। यानी इससे ज्यादा लोग इस स्टेडियम में नहीं आ सकते। हैरानी की बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए अभी तक 84 लाख लोग टिकट की मांग कर चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के मुताबिक, उसके पास भारत और पाकिस्तान मैच के लिए अभी तक 8,397,294 टिकटों की मांग आ चुकी है।

यह जाहिर तौर पर स्टेडियम की तादाद से काफी ज्यादा है और अभी मैच में पूरा एक साल बाकी है। इसी स्टेडियम में 21 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाना है और इसके लिए 79 लाख टिकटों की मांग आई है।

कम खेलते हैं भारत और पाकिस्तान

इंटरनेशनल स्टेज पर अब भारत और पाकिस्तान के बीच कम ही मुकाबले खेले जाते हैं। यह दोनों टीमें या तो आईसीसी इवेंट्स में टकराती हैं या फिर एशिया कप में। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध काफी बिगड़ चुके हैं और इसी कारण द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। आईसीसी इवेंट्स में भारत का पलड़ा हमेशा से पाकिस्तान पर भारी रहा है। वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अभी तक भारत से जीत नहीं पाया है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार ही पाकिस्तान को जीत मिली है।

यह भी पढ़ें- Hong Kong Sixes 2026 IND vs PAK: किसी तरह पाकिस्तान को नसीब हुई भारत पर जीत, दो बल्लेबाजों ने मचाया उत्पात

यह भी पढ़ें- WCL में भारत-पाक महामुकाबला हुआ रद, PCB की 'माफी मांगो' शर्त पर भड़के आयोजक; पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।