Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023: नवरात्रि से पहले सुखरात्रि, भारत ने पड़ोसी देश की टीम को हवा में उड़ाकर तहस-नहस कर दिया

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 09:51 AM (GMT+05:30)

    भारत के गेंदबाजों ने पहले पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट किया और बाद में रोहित शर्मा (86) व श्रेयस अय्यर (अविजित 53) के अर्धशतकों की मदद ...और पढ़ें

    भारत ने पाकिस्‍तान को एकतरफा मैच में सात विकेट से हराया
    भारत ने पाकिस्‍तान को एकतरफा मैच में सात विकेट से हराया

    HighLights

    1. पूरे मैच में किसी क्षेत्र में टक्कर तक नहीं दे पाई पड़ोसी देश की टीम
    2. लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल की तरफ बढ़ी रोहित की सेना
    3. भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 117 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी

    अभिषेक त्रिपाठी, अहमदाबाद। वैसे तो किसी भी क्षेत्र में पाकिस्तान, हमारे देश के सामने नहीं टिकता, लेकिन कहते हैं कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है..हालांकि शनिवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के लिए ऐसा कुछ नहीं हुआ और भारत ने पड़ोसी देश की टीम को हवा में उड़ाकर तहस-नहस कर दिया।

    बड़ी बाउंड्री, खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण और बाबर आजम की बल्लेबाजी का हौवा बौना साबित हुआ। भारतीय टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी का ऐसा अनोखा संगम दिखाया कि दुनियाभर में मौजूद 1.5 अरब से ज्यादा भारतीयों का सीना एक बार फिर गर्व से चौड़ा हो गया। इस जीत ने भारतीयों को नवरात्रि से पहले सुख की रात्रि मनाने का मौका दिया।

    यह भी पढ़ें: हिटमैन ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी पारी खेलकर Virat Kohli का यह रिकॉर्ड किया धवस्त

    सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाए कदम

    भारत के गेंदबाजों ने पहले पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट किया और बाद में रोहित शर्मा (86) व श्रेयस अय्यर (अविजित 53) के अर्धशतकों की मदद से 30.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। लगातार तीसरी जीत प्राप्त करके रोहित की सेना सेमीफाइनल के मैदान की ओर बढ़ चली है।

    मैदान में गूंजा इंडिया- इंडिया का नारा

    रोहित ने 2019 वनडे विश्व कप में भी पाकिस्तान के विरुद्ध 113 गेंदों पर 140 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने तो नंबर वन टीम की तरह प्रदर्शन किया, लेकिन पाकिस्तान कहीं से भी दुनिया की दूसरे नंबर की टीम नहीं दिखी। भारतीय टीम के अद्भुत, आश्चर्यजनक और अकल्पनीय प्रदर्शन को देखकर स्टेडियम में सिर्फ एक ही शब्द सुनाई दे रहे था, इंडिया-इंडिया..।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारत के हाथों मिली हार के बाद जमकर भड़के पाक टीम के डायरेक्टर, बोले- ये ICC नहीं BCCI का इवेंट है

    36 रन पर गिरे 8 विकेट

    मैच शुरू होने से पांच घंटे पहले ही स्टेडियम के बाहर दर्शकों का जमावड़ा लग गया था और जब पाकिस्तान ने सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए थे तब भी भारतीय प्रशंसकों के हौसले बुलंद थे। मैदान के अंदर लहरा दो..लहरा दो..सरकशी का परचम लहरा दो..बज रहा था। इसके बाद अगले 36 रनों पर आठ पाकिस्तानी विकेट गिर गए।

    जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। इनका प्रदर्शन इतना अच्छा था कि रोहित ने शार्दुल को सिर्फ दो ही ओवर करवाए।

    यह भी पढ़ें: Rohit Sharma का अहमदाबाद में सुपरहिट शो, IND vs PAK में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, Sachin-Dhoni को छोड़ा पीछे

    गजब की गेंदबाजी

    नई गेंद संभालने वाले सिराज और हार्दिक पांड्या ने 73 रन पर दो विकेट ले लिए। इसके बाद कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़ डाले लेकिन 30वें ओवर में सिराज ने बाबर को आउट करके पाकिस्तान की नींव में पड़ी सरिया ही उखाड़ दी।

    कुलदीप यादव ने सऊद शकील और इफ्तिखार अहमद को एक ही ओवर में आउट करके पाकिस्तानियों की कमर तोड़ दी। इसके बाद बुमराह ने रिजवान को आफ कटर पर आउट किया। बाकी बचा काम जडेजा और पांड्या ने कर दिया।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को पीटकर टॉप पर पहुंचा भारत, बाबर आजम एंड कंपनी का हुआ भारी नुकसान