विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PMXI: पिंक बॉल के सामने फुस्‍स हुए Rohit Sharma, सिर्फ 11 गेंदों में ही निकला दम

Published: Sun, 01 Dec 2024 03:38 PM (IST)

IND vs PMXI भारतीय क्रिकेट टीम और प्रधानमंत्री 11 के बीच अभ्‍यास मैच कैनबरा में खेला जा रहा है। 2 ...और पढ़ें

बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे रोहित शर्मा। इमेज- एक्‍स
बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे रोहित शर्मा। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने बनाए सिर्फ 3 रन
  2. 6 दिसंबर से होगा दूसरा टेस्‍ट
  3. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और प्रधानमंत्री 11 के बीच अभ्‍यास मैच कैनबरा में खेला जा रहा है। 2 दिन के इस अभ्‍यास मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे दिन भी बारिश ने खेल को प्रभावित किया। इस कारण 46-46 ओवर का मैच खेला गया।

मुकाबले में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ओपनिंग के बजाए 4 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए। पिंक बॉल से खेले जा रहे इस अभ्‍यास मैच में रोहित बुरी तरह फेल हुए। उन्‍होंने 11 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाए। चार्ली एंडरसन की गेंद पर ओलिवर डेविस ने रोहित का कैच लपका।

दूर से ही शॉट लगाने का प्रयास किया

  • चार्ली एंडरसन की बाहर जाती गेंद पर रोहित शर्मा ने खड़े-खड़े कवर की दिशा में खेलने का प्रयास किया।
  • गेंद रोहित से दूर थी, ऐसे में बल्‍ले का किनारा लेकर सीधी विकेटकीपर के हाथों में पहुंची।
  • विकेट के पीछे मुश्‍तैद ओलिवर डेविस ने रोहित का कैच लेने में कोई गलती नहीं की।
  • टेस्‍ट में नंबर पर 4 पर रोहित शर्मा ने 1 ही मैच खेला है।
  • इस मुकाबले में भी रोहित ने बस 4 रन बनाए थे।

पहला टेस्‍ट नहीं खेले थे रोहित शर्मा

पारिवारिक कारणों से रोहित शर्मा पर्थ टेस्‍ट नहीं खेले थे। ऐसे में केएल राहुल और यशस्‍वी जायसवाल ने ओपनिंग की थी। पहले टेस्‍ट की दूसरी पारी में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी हुई थी। अभ्‍यास मैच में भी यशस्‍वी और गिल ने ही पारी की शुरुआत की।

यशस्‍वी ने 45 रन की पारी खेली। वहीं केएल राहुल 27 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। इसके बाद 4 नंबर पर रोहित शर्मा मैदान पर उतरे। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे टेस्‍ट में रोहित ओ‍पनिंग नहीं करेंगे। वह मिडिल ऑर्डर में बल्‍लेबाजी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, सरफराज खान करेंगे विकेटकीपिंग! एक Video से उठे सवाल

ऑस्‍ट्रेलिया में रोहित का टेस्‍ट प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने ऑस्‍ट्र‍ेलिया में अब तक 7 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस दौरान 14 पारियों में हिटमैन ने 31.38 की औसत से 408 रन बनाए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट में रोहित ने उनके घर में 3 अर्धशतक लगाए हैं। कंगारू जमीं पर उनका सर्वाधिक टेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 63 रन है।

ये भी पढ़ें: Ind vs Aus: दूसरे टेस्‍ट में भारत की प्‍लेइंग 11 में होंगे 3 बदलाव, सुनील गावस्‍कर ने बताया किसकी होगी छुट्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।