Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: भारतीय टीम पर बोझ बनते जा रहे हैं अभिषेक और तिलक! T20 World Cup 2026 में जारी है फ्लॉप शो

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 09:43 PM (IST)

    अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भारतीय टीम के लिए लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। अभिषेक का इस मैच में खाता खुला और 15 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 1 रन बनाकर आ ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का फ्लॉप शो

    अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का फ्लॉप शो

    HighLights

    1. भारत और साउथ अफ्रीका का मैच

    2. अभिषेक शर्मा ने बनाए 15 रन

    3. तिलक वर्मा भी हुए फ्लॉप

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया। भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन, जो इस वर्ल्ड कप टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, जीरो पर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा से काफी उम्मीदें थी लेकिन वे दोनों भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और दोनों का इस वर्ल्ड कप में फलॉप शो जारी है।

    अभिषेक शर्मा का लगातार तीन मैचों में डक के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता तो खुला लेकिन वे बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। अभिषेक इस मुकाबले में 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। तो वहीं तिलक वर्मा भी अब तक वर्ल्ड कप में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं और वे भी भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में बोझ बने हुए हैं। तिलक इस मुकाबले में एक रन बना सके और आउट हो गए।

    अभिषेक शर्मा का खुला खाता

    अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अभिषेक इस वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट हुए थे। वे यूएसए के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए थे, इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदें खेली लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके थे,जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वे जीरो पर आउट हो गए थे। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनसे उम्मीदें थी लेकिन अभिषेक बड़ी पारी नहीं खेल सके और 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह से अभिषेक के टी20 वर्ल्ड कप में अब तक मात्र 15 रन हैं।

    तिलक वर्मा का भी फ्लॉप शो

    तिलक वर्मा पर भारतीय टीम ने लगातार भरोसा दिखाया और उन्होंने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया। तिलक ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। तिलक ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। तिलक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 31 रन रहा है, जो उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप में तिलक ने 5 मैचों में 107 रन बना सके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PSL मतलब घाटे का सौदा! एक महीने बाद ही बेचनी पड़ी नई फ्रेंचाइजी, मालिक को नहीं दिखा कोई फायदा?

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच होगा फाइनल, आकिब नबी ने शेयर किया अपना प्‍लान