Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    1992 से टेस्ट सीरीज जीतने को तरस रही Team India, Sachin-Dhoni और Kohli भी नहीं बदल पाए इतिहास; क्या कप्तान Rohit खत्म करेंगे सूखा?

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 07:00 AM (IST)

    साल 1992 में भारतीय टीम टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका से भिड़ने पहली बार पहुंची थी। चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी ...और पढ़ें

    IND vs SA: रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका की धरती पर इतिहास रचना चाहेंगे।
    IND vs SA: रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका की धरती पर इतिहास रचना चाहेंगे।

    HighLights

    1. साल 1992 से साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है टीम इंडिया
    2. साल 2010 में धोनी ने पहली बार ड्रॉ कराई थी साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज
    3. कप्तान रोहित शर्मा के पास होगा इतिहास रचने का मौका

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साल 1992 में टीम इंडिया पहली बार साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में भिड़ी थी, तब से लेकर अब तक साल बदले, खिलाड़ी बदले, लेकिन भारतीय टीम सीरीज के नतीजे को नहीं बदल सकी है। 31 साल से टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार है। मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम की कमान संभालकर साउथ अफ्रीका पहुंचे, पर इतिहास को नहीं पलट सके।

    इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका पहुंची है और टीम को सीरीज जीतने का मजबूत दावेदार भी समझा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित वो कमाल कर पाते हैं, जो आजतक कोई भी भारतीय कैप्टन नहीं कर सका है। आइए आपको बताते हैं साल 1992 से लेकर अब तक साउथ अफ्रीका की धरती पर हर सीरीज में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन।

    साल 1992-93 में मिली पहली हार

    साल 1992 में भारतीय टीम टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका से भिड़ने पहली बार पहुंची थी। चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में 0-1 से हार का मुंह देखना पड़ा था।

    1996 में हुआ बुरा हाल

    साल 1996 में भारतीय टीम की कमान सचिन तेंदुलकर के हाथों में थी। कप्तान बदला, साल बदला, लेकिन नतीजा इस बार टीम इंडिया के लिए और भी बुरा रहा। साउथ अफ्रीका तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने में सफल रही।

    खबरें और भी

    2001 में भी मिली हार

    साल 2001 में भारतीय टीम को एकबार फिर हार के साथ वतन लौटना पड़ा। सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से हार का स्वाद चखाया था।

    यह भी पढ़ेंIND vs SA: दो दमदार शॉट लगाते ही MS Dhoni से खास मामले में आगे निकल जाएंगे Rohit Sharma, Sehwag के महारिकॉर्ड पर भी मंडरा रहा खतरा

    2006 में भी नहीं बदला नतीजा

    राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2006 में फिर साउथ अफ्रीका पहुंची। हालांकि, इस बार भी टेस्ट सीरीज का नतीजा नहीं बदल सका और मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

    धोनी ने कराई सीरीज ड्रॉ

    साल 2010 में एमएस धोनी पहले भारतीय कप्तान रहे, जो साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराकर स्वदेश लौटे। माही की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराया था।

    यह भी पढ़ेंSehwag और Rahul Dravid के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर करेंगे Virat Kohli, Sachin Tendulkar को भी पीछे छोड़ने का होगा सुनहरा मौका

    2013 में फिर हाथ लगी निराशा

    साल 2013 में एकबार फिर टीम इंडिया का हाल साउथ अफ्रीका की धरती पर बुरा रहा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को एमएस धोनी की कप्तानी में 0-1 से हार का मुंह देखना पड़ा।

    2018 में टीम इंडिया ने दिखाया दमखम

    साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कड़ी टक्कर दी थी। कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम को भले ही सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी थी, लेकिन कोहली की सेना के धांसू प्रदर्शन की तारीफ हर तरफ हुई थी।

    2021 में भी अधूरा रहा सपना

    साल 2021 में भी भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी। इसी सीरीज में पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली ने भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा भी दे दिया था।