विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुम समय बर्बाद कर रहे, डरो मत', सरफराज खान के माइंडगेम में फंस गए श्रीलंकाई कप्तान; भारत को मिल गया आसानी से विकेट

Updated: Tue, 25 Aug 2026 07:31 PM (IST)

सरफराज खान ने श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा के साथ स्लेजिंग की, जिसके बाद वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके। सरफराज की स्लेजिंग चर्चा का विषय बनी हुई है।

सरफराज खान-धनंजय डी सिल्वा

सरफराज खान-धनंजय डी सिल्वा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के बल्लेबाज सरफराज खान श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चर्चा में आ गए हैं। सरफराज प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वे सब्सीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर थे। इस दौरान उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा के साथ सेल्जिंग की, जिसकी वजह से वे चर्चा में आ गए।

सरफराज जब भी मैदान पर आते हैं, तो इस तरह से वे खिलाड़ियों को स्लेज करते हैं। इसी कड़ी में जब वे कोलंबो टेस्ट मैच के तीसरे दिन फील्डिंग करने के लिए मैदान पर आए, तो श्रीलंकाई कप्तान को चिढ़ाने लगे। सरफराज का कहना था कि धनंजय मैदान पर समय खराब कर रहे हैं। हालांकि, डी सिल्वा बड़ी पारी नहीं खेल सके और 8 रन बनाकर आउट हो गए।

सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा के साथ की स्लेजिंग

कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भारत के लिए जब मानव सुथार बॉलिंग कर रहे थे, तो उस समय सरफराज को स्लेज करते हुए देखा गया। स्टंप माइक पर उनकी आवाज रिकॉर्ड हो गई। उन्होंने कहा, "भाई, कुछ नहीं है भाई। सीधे देखो न। बाएं-दाएं क्यों देख रहे हो। सिर्फ समय बर्बाद कर रहे हो। डरो मत, तुम खेलो। तुम कप्तान हो और इसी पल का इंतजार कर रहे थे।" सरफराज का इस तरह से बात करना खूब वायरल हुआ। डी सिल्वा बल्ले से कमाल नहीं कर सके और 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मानव सुथार ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीन दिन समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया मुकाबले में आगे है लेकिन श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को खूब परेशान किया। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने देवदत्त पडिक्कल (117) और ध्रुव जुरैल (115*) के शतकों के दम पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम 238 रनों से आगे है। श्रीलंका के लिए सोनल दिनूशा और पसिंदु सूरियाबंदारा ने कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 304 रन बनाने हैं, जिस पर उनकी चौथे दिन नजरें रहेंगी। सोनल 85 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अनाया बांगर को लड़की बनने के बाद क्रिकेट खेलने की मिली हरी झंडी, ऑस्ट्रेलिया में मचाएंगी धमाल

यह भी पढ़ें- IND vs SL: सोनल दिनूशा और पसिंदु ने बचाई श्रीलंका की लाज, कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों से हुई बड़ी गलती