श्रीलंका के खिलाफ क्या बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे ऋषभ पंत? बैटिंग कोच ने बताई पूरी सच्चाई
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के पहले दिन टीम ...और पढ़ें

ऋषभ पंत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम की चिंताएं उस समय बढ़ गईं, जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के दौरान पंत को चोट लगी। इसकी वजह से बैटिंग जारी नहीं कर सके। पंत का इस तरह से चोटिल होकर जाना, भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय था।
पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पंत की चोट पर अपडेट दिया है। कोटक का कहना है कि पंत दूसरे दिन बैटिंग के लिए फिट होंगे। कोलंबो टेस्ट में पंत एक गेंद को लेग साइड पर मारना चाहते थे लेकिन बॉल ग्लव्स पर लगी और पंत को चोट का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे बैटिंग करने की स्थिति में नहीं थे और मैदान के बाहर चले गए।
ऋषभ पंत की चोट पर सितांशु कोटक ने दिया अपडेट
टी ब्रेक के बाद पंत भारत के लिए बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे। उन्होंने 58वें ओवर में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा का सामना किया। कुमारा ने शॉर्ट गेंद डाली, जिसपर पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ। बॉल पंत के ग्लव्स पर लगी और उन्हें दर्द महसूस हुआ। इसके बाद फिजियो ने उन्हें चेक किया और उनकी कलाई पर पट्टी बांधी।
पंत इसके बाद भी बैटिंग के लिए तैयार नहीं थे और इस वजह से वे मैदान के बाहर चले गए। विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा बैटिंग करने के लिए आए। पंत की चोट को लेकर बात करते हुए कोटक ने कहा, "ऋषभ पंत कल बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे।"
भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन
श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए पहले दिन भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए तीसरे नंबर पर खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की बैटिंग की और 117 रन बनाए। उनके कप्तान शुभमन गिल ने भी दौरे का पहला अर्धशतक लगाया। गिल 50 रन बनाकर आउट हो गए।
