Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: श्रीलंका के साथ विराट कोहली का खास है कनेक्शन, डेब्यू से लेकर अब तक बना दिए हैं कई रिकॉर्ड

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 07:08 PM (IST)

    विराट कोहली का श्रीलंका के साथ खास कनेक्शन है। 2008 में विराट कोहली ने श्रीलंका के ही खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इतना ही अपना पहला अर्धशतक भी श्र ...और पढ़ें

    श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने लगाया शतक। फोटो- एपी
    श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने लगाया शतक। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार शतकीय पारी खेली। कोहली ने 110 गेंद पर नाबाद 166 रन बनाए। यह कोहली के करियर का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले कोहली ने 183 रन की पारी खेली थी।

    विराट कोहली का श्रीलंका के साथ खास कनेक्शन है। 2008 में विराट कोहली ने श्रीलंका के ही खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इतना ही अपना पहला अर्धशतक भी श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। कोहली यहीं नहीं रुके। उनके करियर का पहला शतक भी श्रीलंका के खिलाफ आया।

    कोहली का श्रीलंका से है खास कनेक्शन

    तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर कोहली ने श्रीलंक के खिलाफ अपने खास रिश्ते को एक बार दर्शाया। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महिला जयवर्धन के रिकॉर्ड को तोड़ उन्हें पछाल दिया।

    दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धन को रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। कोहली ने इस मैच से पहले 267 वनडे मैचों में 12588 रन बनाए थे। 63 रन की पारी खेलते हुए कोहली ने जयवर्धन 12650 रन को पीछे छोड़ दिया। कोहली के नाम अब 268 वनडे मैच की 259 पारियों में 12754 रन दर्ज हो गए हैं।

    श्रीलंका के खिलाफ खेली वनडे करियर की दूसरी सर्वोच्च पारी

    इसके अलावा कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंन श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। कोहली लंका के खिलाफ 10 शतक लगा चुके हैं। वहीं, कोहली ने अपने करियर की दूसरी सर्वोच्च पारी खेली। साथ ही एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का कमाल भी श्रीलंका के खिलाफ किया। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 8 सिक्स लगाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SL 3rd ODI: 63 रन बनाते ही Virat Kohli ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, तोड़ा महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: तीसरे ODI में Virat Kohli ने जड़ा दमदार शतक, तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड