IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में गरजा देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, पुजारा के बाद पहली बार किया खास कारनामा
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया। उन्होंने पहले मैच में भी सेंचुरी लगाई थी। ...और पढ़ें

देवदत्त पडिक्कल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेलते हुए शतक लगा दिया है। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। पडिक्कल ने पहले मैच में भी शतकीय पारी खेली थी, जिसके दम पर टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त बनाई थी। उन्होंने 168 गेंदों पर शतक लगाया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
पडिक्कल के टेस्ट करियर का ये चौथा मैच है और उसमें से दो उन्होंने शतक जड़ दिए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज को 2024 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया था। उन्होंने अपने चयन को सही साबित किया और शतक जड़ दिया है। उनका जीरो रन पर कैच ड्रॉप हुआ था। भले ही वो कठिन कैच था लेकिन श्रीलंका को उनका कैच छोड़ना भारी पड़ा और उन्होंने सेंचुरी ठोक दी।
देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक
पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया है। जब पडिक्कल का खाता भी नहीं खुला था, उस समय उनका कैच श्रीलंका ने छोड़ दिया था। इसके बाद पडिक्कल ने मौके का पूरा फायदा उठाया और शतक जड़ दिया। उन्होंने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी शतक लगाया था, जबकि दूसरी इनिंग में 44 रनों की अहम पारी खेली थी। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पडिक्कल ने नंबर तीन पर खेलते हुए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने लगातार दो मैचों में शतक लगाया है। पडिक्कल को साई सुदर्शन के चोटिल होने की वजह से मौकरा मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने 193 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे।
चेतेश्वर पुजारा के बाद पहली बार किया खास कारनामा
पडिक्कल ने नंबर तीन पर खेलते हुए लगातार दो मैचों में शतक लगाया है। इससे पहले इस नंबर पर भारत के लिए खेलते हुए लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाने का कारनामा पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने किया था। उन्होंने 2018-19 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगातार दो मैचों में शतक लगाया था। अब पडिक्कल ने ये कारनामा किया है।
