विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी 'डेब्यू' पर हुए फ्लॉप, उप-कप्तानी मिलने के बाद नहीं चला बल्ला

Updated: Sun, 23 Aug 2026 04:06 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला दलीप ट्रॉफी 2026 में नहीं चला है। ये उनका करियर का पहला दलीप ट्रॉफी मैच था ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही टी20 सीरीज में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की लेकिन उनका बल्ला नहीं चला। दरअसल, दलीप ट्रॉफी 2026 बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेला जा रहा है। युवा बल्लेबाज वैभव को ईस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया, जिसकी कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कर रहे हैं।

वैभव को ईस्ट जोन की टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। हालांकि, रेड बॉल क्रिकेट में वे टी20 वाला कारनामा नहीं दोहरा सके। वैभव ने खुद को टी20 बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है लेकिन वे लाल गेंद की क्रिकेट में अब तक कुछ कमाल नहीं कर सके हैं। दलीप ट्रॉफी की पहली पारी में भी उनका बल्ला नहीं चला और जल्दी आउट हो गए।

वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला

दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच सीओई के ग्राउंड 2 में खेला जा रहा है। नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ईस्ट जोन को बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए आए लेकिन सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला।

वैभव ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत दिलाने की कोशिश की और 5 गेंदों पर 2 चौके जड़कर 8 रन बना लिए। हालांकि, छठी गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। वे 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। बिश्वोरजीत कोंथौजम आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। ये दलीप ट्रॉफी में वैभव का डेब्यू था लेकिन वे बड़ी पारी खेलने से चूक गए।

जिम्बाब्वे में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे वैभव

वैभव ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, वे इंग्लिश परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर सूर्यवंशी ने पहले और तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। जिम्बाब्वे दौरे के बाद वैभव ने अब वापसी की है लेकिन वे रेड बॉल में कमाल नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें- IND vs SL टेस्ट के बीच आई हैरान करने वाली खबर, भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान; मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें- IND vs SL: आउट होने के बाद गेंदबाज से भिड़ बैठे यशस्वी जायसवाल, हो गई धक्का-मुक्की; साथी खिलाड़ियों ने किया बचाव- Video