Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: भारत की परेशानी बनेगा गाल का 'किंग', शुभमन गिल की सेना को रहना होगा सावधान

    Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभाथ जयसूर्या, जिन्हें 'गाल का किंग' कहा जाता है, भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं। ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

    भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, गाल। मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, स्टीव ओकीफ, रंगना हेराथ... ये सब बाएं हाथ के वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने किसी देश के बल्लेबाजों को परेशान किया हो या न हो लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के पसीने जरूर छुड़ाए हैं। इन सबसे चालाक एक बाएं हाथ का गेंदबाज है जिसे दुनिया गाल के किंग के नाम से जानती है।

    23 टेस्ट में 125 विकेट ले चुके प्रभात जयसूर्या ने 81 विकेट सिर्फ गाल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ही लिए हैं। खास बात यह है कि भारतीय बल्लेबाजों ने आज तक इस श्रीलंकाई गेंदबाज का सामना नहीं किया है, इसलिए वह भारतीय टीम के लिए पहेली साबित हो सकते हैं।

    श्रीलंका का मुख्य हथियार

    प्रभात श्रीलंकाई टीम का मुख्य हथियार होंगे। 'किंग ऑफ गाल' के नाम से पहचान बनाने वाले जयसूर्या को पता है कि यहां चलने वाली तेज हवा के साथ गेंद को कैसे ड्रिफ्ट कराया जाता है। गाल में हवा एक बड़ा फैक्टर होती है। अच्छा स्पिनर गेंद हवा में लहरा सकता है। इस मैदान में हिंद महासागर की तरफ से आने वाली तेज हवाएं पिच को बीच से क्रॉस करती हैं। भारतीय स्पिनरों को क्रॉसविंड को देखते हुए खुद को एडजस्ट करना होगा लेकिन प्रभात इसमें माहिर हैं।

    मताले में जन्में 34 वर्षीय प्रभात अपनी स्लो लेफ्ट ऑर्म गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। 489 प्रथम श्रेणी विकेट लेने वाले प्रभात ने कुल 12 पारियों में पांच विकेट लिए हैं जिसमें आठ गाल में आए हैं। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 10 विकेट लिए हैं और दोनों बार इसी मैदान पर ऐसा ही किया है। 2022 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध इसी मैदान में अपने पदार्पण टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेते हुए कुल 12 विकेट लिए थे।

    खबरें और भी

    प्रभात जयसूर्या का बड़ा कारनामा

    उन्होंने अपने टेस्ट विकेट का अर्धशतक सात टेस्ट में और शतक 17 टेस्ट में लगाया। वह सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर और कुल दूसरे गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज चार्ल्स टर्नर ने 1888 में छह टेस्ट में यह कारनामा किया था। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम रिचर्डसन ने सात मैचों में यह कारनामा 1896 में किया था। प्रभात ने यह उपलब्धि अप्रैल 2023 में आयरलैंड के विरुद्ध गाल में ही हासिल की थी।

    उस मैच में उन्होंने 10 विकेट लिए थे। वह श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। भारतीय गेंदबाजों को इस गेंदबाज से ढंग से निपटना होगा। भारतीय बल्लेबाजों को उनके विरुद्ध आक्रामक रवैया अपनाना होगा जिससे उन्हें लेंथ बदलने पर मजबूर होना पड़े। अगर भारतीय बल्लेबाज पैरों का अच्छा इस्तेमाल करते हैं तो प्रभात को ट्रैजेक्टरी बदलनी होगी। हालांकि भारतीयों के लिए एक अच्छी बात यह है कि पिछले साल जून में यहां श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गए आखिरी मैच में प्रभात सिर्फ एक विकेट ले पाए थे। बांग्लादेश ने वह मैच ड्रॉ करवाया था।

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका में शुभमन गिल के निशाने पर होंगे कई बड़े रिकॉर्ड्स, भारत के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ करेंगे ऐतिहासिक कारनामा

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'गौतम गंभीर की इतनी आलोचना क्‍यों? बहुत बढ़‍िया बंदा है वो', भारतीय हेड कोच के समर्थन में आए हरभजन सिंह