Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: बिना खेले ही टीम इंडिया से OUT हो गया ये युवा, लिस्ट में एक ऑलराउंडर का नाम भी शामिल

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 11:22 AM (IST)

    श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का एलान हो गया है। इस टीम में पिछली सीरीज के मुकाबले कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। जानिए कौन हैं वो खिलाड ...और पढ़ें

    बिना खेले ही टीम से बाहर हुआ खिलाड़ी

    बिना खेले ही टीम से बाहर हुआ खिलाड़ी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जाएगी और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम का एलान कर दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट मैच के लिए जो टीम चुनी गई थी उसके मुकाबले कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।

    श्रीलंका के खिलाफ भारत को पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेलना है। वहीं दूसरा मैच कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जाना है। ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

    ये खिलाड़ी हुए बाहर

    हर्ष दुबे

    बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में जगह नहीं मिली है। वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम में चुने गए थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। श्रीलंका दौरे पर वह टीम में नहीं हैं। ऐसे में सेलेक्शन कमेटी ने बिना उन्हें परखे ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    नीतीश कुमार रेड्डी

    अफगानिस्तान के खिलाफ ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में जगह मिली थी, लेकिन श्रीलंका दौरे पर उनका नाम टीम में नहीं है। इसका कारण चोट है। नीतीश को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में चोट लग गई थी। उनको क्वाड्रिसेप्स इंजुरी हुई है। इसी कारण वह आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर नहीं थे और जिम्बाब्वे के लिए भी उन्हें चुना नहीं गया था। चोट के कारण ही संभवतः नीतीश को श्रीलंका दौरे के लिए जगह नहीं मिली है।

    खबरें और भी

    वॉशिंगटन सुंदर

    बीसीसीआई ने टीम का एलान करते हुए जो प्रेस रिलीज जारी की है उसमें बताया गया है कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनको कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में चोट लग गई थी और इसी कारण वह सीरीज से बाहर हो गए थे। इसी चोट ने सुंदर को जिम्बाब्वे जाने से रोका था। वह बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अपनी चोट पर काम कर रहे हैं। देखना होगा कि वह दूसरे टेस्ट मैच में टीम में शामिल किए जाते हैं या नहीं।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'निराश कर देने वाला नतीजा...', भारत-श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज की स्‍कोरलाइन क्‍या होगी? पूर्व दिग्‍गज ने की भविष्‍यवाणी

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया पर 'संकट के बादल', जसप्रीत बुमराह समेत 5 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर