Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया पर 'संकट के बादल', जसप्रीत बुमराह समेत 5 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

    By Abhishek TripathiEdited By: Praveen Kumar Mishra
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 02:03 PM (IST)

    श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेली जाने वाली है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत क ...और पढ़ें

    जसप्रीत बुमराह

    जसप्रीत बुमराह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हैं और उनके सीरीज में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। चोटिल प्लेयर्स में दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी नाम शामिल है। बुमराह के अलावा हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हैं।

    टेस्ट सीरीज का एलान मंगलवार को किया जा सकता है लेकिन उससे पहले भारत के लिए खिलाड़ियों की चोट ने चिंता बढ़ा दी है। चोट से जूझने वाले प्लेयर्स में साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर का भी नाम शामिल है। सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था और वे अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

    वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच से बाहर

    श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं। इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर भी संदेह है। अगर वे फिट होते हैं, तो दूसरे मैच के लिए चुने जा सकते हैं।

    जसप्रीत बुमराह पर भी संशय

    बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए थे। अब उनके टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। उनका चयन फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

    खबरें और भी

    साई सुदर्शन भी चल रहे हैं चोटिल

    युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी इस समय चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। वे अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और तेजी से उबर रहे हैं। हालांकि, उनका चयन भी फिटनेस के आधार पर होगा। अगर सुदर्शन फिट होते हैं, तो उसके बाद ही उन्हें टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया जाएगा।

    हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी हुए बाहर

    श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी बाहर हो गए हैं। दोनों चोट की वजह से सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। राणा को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे। दूसरी तरफ रेड्डी लगातार चोटिल चल रहे हैं। उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया था लेकिन सीरीज से पहले चोट की वजह से बाहर हो गए थे।

    यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड, 5 T20I मैच में ही हासिल की बादशाहत