Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका दौरे पर यशस्वी जायसवाल को आई रोहित शर्मा की याद, हिटमैन के लिए खास पोस्ट किया शेयर

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:28 PM (IST)

    यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका दौरे पर रोहित शर्मा को याद करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने नेट्स में कैचिंग प्रैक्टिस के दौरान रोहित के साथ बॉ ...और पढ़ें

    यशस्वी जायसवाल

    यशस्वी जायसवाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दिग्गज रोहित शर्मा के लिए एक खास पोस्ट किया है। जायसवाल इस समय टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज से पहले टीम इंडिया कोलंबे में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी नेट्स में पसीना बहा रहे हैं।

    जायसवाल भी नेट्स में अभ्यास करते हुए दिखे। उन्होंने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें रोहित की याद आई है। रोहित, जब टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे, तो वे जायसवाल के साथ घेरे के अंदर फील्डिंग करते थे। हिटमैन कई बार उन्हें डांट लगाते हुए भी दिखे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। ऐसे में अब रोहित की जायसवाल को याद आई है और उन्होंने पोस्ट शेयर किया है।

    यशस्वी जायसवाल को आई रोहित शर्मा की याद

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जायसवाल नेट में कैचिंग प्रैक्टिस करते दिखे। उन्होंने अभ्यास की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वे कैचिंग का अभ्यास करते हुए दिखे। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "एक बार लेजेंड ने कहा था जब तक खेलेगा नहीं, उठने का नहीं।" दरअसल, 2024-2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली गई थी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

     

    इस सीरीज के दौरान एक बार जायसवाल फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। रोहित कप्तान थे और वे स्लिप में खड़े थे। बल्लेबाज के शॉट खेलने से पहले ही जायसवाल खड़े हो जा रहे थे। इससे रोहित नाराज हो गए थे। रोहित शर्मा ने यशस्वी को डांट लगाते हुए कहा, "अबे जस्सू गली क्रिकेट खेल रहा है क्या? नीचे बैठ के रह।" रोहित की ये बातें स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई और उस समय खूब वायरल हुआ था। जायसवाल ने उसी पल को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

    खबरें और भी

    भारतीय टेस्ट टीम के अहम खिलाड़ी जायसवाल

    टेस्ट में डेब्यू करने के बाद से ही जायसवाल ने खुद को भारतीय टीम के अहम सदस्य के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया है। 29 टेस्ट मैचों में खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 48.75 की औसत के साथ 2535 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को हराने के लिए इंग्लैंड ने खेला बड़ा दांव, 4 खिलाड़ियों की वापसी; Joe Root को मिली कमान

    यह भी पढ़ें- India vs Sri Lanka XI: श्रीलंका के 'स्पिन जाल' को तोड़ने की तैयारी, 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी भारतीय टीम