IND vs WI: करो या मरो वाले मैच में फिसड्डी साबित हुए अभिषेक शर्मा, दुनिया का नंबर-1 खिलाड़ी हर डिपार्टमेंट में फेल
वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे। वे इस पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक फिफ्टी लगा सके हैं। विंडीज के खिलाफ अभिषेक बल्ले से तो फ्लॉ ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा बुरी तरह फ्लॉप
HighLights
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला
अभिषेक शर्मा बुरी तरह फ्लॉप
टूर्नामेंट में सिर्फ एक अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना जलवा नहीं दिखा सके। शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं चले और वे 10 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक के लिए ये टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा है और वे जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र एक अर्धशतक लगा सके हैं। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वर्चुअल नॉकआउट जैसे मैच में उनका बल्ला नहीं चला।
अभिषेक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टी20 के नंबर वन बल्लेबाज के रूप में प्रवेश किया था। हालांकि, उनके कारनामे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज की तरह नहीं रहे। अभिषेक लगातार तीन मैचों में अपना खाता नहीं खोल सके। उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने का मौका था लेकिन इस अहम मौके पर भी वे फ्लॉप हो गए।
अभिषेक शर्मा ने छोड़े थे कैच
अभिषेक शर्मा फील्डिंग करते हुए बहुत साधारण दिखे। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पहले शिमरन हेटमायर का कैच छोड़ा, जो टूर्नामेंट में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, इसका खामियाजा अधिक नहीं भुगतना पड़ा। इसके बाद उन्होंने रोवमैन पॉवेल को जीवनदान दिया। पॉवेल ने इस मौके को भुनाया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर नाबाद 34 रनों की पारी खेली। उनकी पारी की ही नतीजा था कि विंडीज 195 रनों के स्कोर तक पहुंच गई।
अभिषेक बल्लेबाजी में भी फेल
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। ऐसे में उम्मीद थी कि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाएंगे। हालांकि, बाएं हाथ के बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सके और 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अकील हुसैन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
खबरें और भी
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की टीम ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विंडीज के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका और रोस्टन चेज ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। चेज के अलावा शिमरन हेटमायर (27) शेरफेन रदफोर्ड (14), रोवमैन पॉवेल (34*) और जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए।