IND vs WI Live Streaming: करो या मरो वाले मैच में वेस्टइंडीज से होगा भारत का सामना, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें यह मैच
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल खेलना है तो सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा। ...और पढ़ें

भारतीय टीम के लिए जीत है जरूरी।
HighLights
सुपर-8 में भारत ने जीता एक मुकाबला
भारतीय टीम के अभी 2 प्वाइंट्स हैं
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल खेलना है तो सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा। सुपर-8 की शुरुआत भारत ने हार के साथ की। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन से करारी शिकस्त दी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी जीत की पटरी पर लौटी। गुरुवार को भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर अंतिम-4 की उम्मीदों को जिंदा रखा।
अब भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज (India vs West Indies) से होगा। दोनों टीम हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेंगी। इस मैच को अपने नाम करने वाली टीम ही सेमीफाइनल में जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही भारतीय फैंस इसे टीवी और मोबाइल (IND vs WI Live Streaming) पर कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल (IND vs WI Live Streaming)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला रविवार, 1 मार्च को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस आधा घंटे पहले 6:30 बजे होगा।
खबरें और भी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (star sports) पर देख सकते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप (jio hotstar) पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज टीम
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकेल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेज, जॉनसन चार्ल्स।
यह भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला बारिश की वजह से हुआ रद तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? क्या है पूरा समीकरण