विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने मचाया तहलका, एक ही पारी से विराट-रोहित के रिकॉर्ड किए ध्वस्त

Published: Sun, 01 Mar 2026 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 11:11 PM (IST)

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस मुकाबले में अर्धशतक ...और पढ़ें

संजू सैमसन ने तोड़ा रोहित विराट का रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने तोड़ा रोहित विराट का रिकॉर्ड

HighLights

  1. संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया अर्धशतक

  2. संजू ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाई पहली फिफ्टी

  3. वेस्टइंडीज ने बनाए थे 195 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। संजू ने करो या मरो मरो जैसे मैच में अर्धशतक लगाया। वेस्टइंडीद ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और इसके जवाब में भारत को अच्छी शुरूआत की जरूरत थी। हालांकि, अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए लेकिन संजू डटे रहे। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

संजू टीम इंडिया से लगातार अंदर-बाहर होते रहे लेकिन सबसे अहम मुकाबले में उन्होंने शानदार बैटिंग की। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया और भारत को मैच में बनाए रखा। संजू का टी20 वर्ल्ड कप में ये पहला अर्धशतक है।

संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी

संजू सैमसन ने मैच में 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। संजू ने ये फिफ्टी ऐसे समय में लगाई है, जब भारत ने अभिषेक शर्मा के रूप में 29 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद ईशान किशन भी कमाल नहीं दिखा सके और वे भी 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने पॉवरप्ले में 2 विकेट गंवा दिए थे लेकिन सैमसन ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अर्धशतक लगाया।

टीम से अंदर-बाहर होते रहे संजू सैमसन

संजू के लिए ये इतना आसान नहीं रहा है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों में खेलने का मौका मिला और ओपन किया लेकिन वर्ल्ड कप में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरूआत की और संजू को ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि, अब उन्होंने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

इसके बाद अभिषेक की तबीयत बिगड़ी, तो संजू को ओपन करने का मौका मिला लेकिन शर्मा की वापसी के साथ ही संजू को फिर से ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद दाएं और बाएं हाथ के संयोजन को ध्यान में रखते हुए सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ ओपनिंग करने का मौका मिला। संजू उस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की।

रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त

संजू ने 97 रनों की पारी के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। संजू टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा थे, जिन्होंने 92 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर विराट कोहली मौजूद थे और उन्होंने 2016 में नाबाद 89 रन बनाए थे। पहले स्थान पर सुरेश रैना मौजूद हैं और उन्होंने 2010 में 101 रनों की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें- AUS W vs IND W: श्री चरानी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद से 'शतक' किया पूरा

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने हवा में लगाई छलांग, सूर्या ने लपका टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।