IND vs ZIM: इंग्लैंड-आयरलैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर लगातार हार के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने को तैयार है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यु ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर लगातान तीन सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत को पहले टी20 सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ हार मिली और फिर इंग्लैंड में टी20 सीरीज में 4-0 से शिकस्त मिली। टीम इंडिया इंग्लिश टीम के खिलाफ वनडे सीरीज भी हार गई।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारत अब तक कोई भी टी20 सीरीज अपने नाम नहीं कर सका है। मेन इन ब्लू ने कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 1 में जीत मिली है और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। अब जिम्बाब्वे दौरे पर उम्मीद होगी कि टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करे। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत और जिम्बाब्वे का टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने वाली है। तीनों मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। टीम इंडिया से उम्मीद होगी कि वे सीरीज में जीत हासिल करें। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में कई युवा खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। मयंक यादव जैसे तेज गेंदबाजों की लंबे समय बाद वापसी हुई है।
इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम जिम्बाब्वे के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो भारतीय टीम यहां काफी आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारत का एकतरफा दबदबा रहा है। टीम इंडिया ने 11 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। हरारे मैदान की बात करें, तो यहां पर दोनों टीमों ने 12 मैच खेले हैं, जहां भारत को 9 मैचों में जीत मिली है।
खबरें और भी
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।