Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM: वीवीएस लक्ष्‍मण का बतौर कोच कैसा है रिकॉर्ड? भारतीय टीम के लिए साबित हो सकते हैं 'वेरी-वेरी स्‍पेशल'

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 08:16 PM (GMT+05:30)

    जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण भारत के हेड कोच होंगे। उनका टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर रिकॉर्ड ...और पढ़ें

    वीवीएस लक्ष्मण

    वीवीएस लक्ष्मण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण भारत के हेड कोच बने हैं। परमानेंट कोच गौतम गंभीर को आराम दिया गया है और उनकी जगह लक्ष्मण टीम की कमान संभालेंगे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ऐसे समय में कोच बने हैं, जब टीम इंडिया लगातार सीरीज में हार झेल रही है। उनके ऊपर भारत को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में 0-4 और वनडे में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी मेन इन ब्लू को 0-2 से शिकस्त मिली। ऐसे में अब लक्ष्मण की कोचिंग में भारत को जीत की उम्मीद है। इससे पहले भी वे टीम इंडिया की कोचिंग कर चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि उनका हेड कोच के तौर पर कैसा रिकॉर्ड रहा है?

    आयरलैंड में भारत को दिलाई थी जीत

    साल 2022 में राहुल द्रविड़ भारत के परमानेंट कोच थे। भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी और इसके लिए वीवीएस लक्ष्मण को कोच बनाया गया। उनकी कोचिंग में भारत ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। इसके बाद गंभीर की कोचिंग में भारत को 2026 में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार मिली।

    एशिया कप 2022 में भी की थी कोचिंग

    लक्ष्मण ने 2022 एशिया कप में भी भारत की कोचिंग की है। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। ये एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। उस वक्त हेड कोच राहुल द्रविड़ कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसकी वजह से टीम के साथ नहीं जा सके थे।

    खबरें और भी

    एशियन गेम्स में दिलाया गोल्ड मेडल

    चीन में खेले गए एशियन गेम्स 2023 में भी लक्ष्मण भारत के कोच थे। टीम इंडिया की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी। भारत ने उस टूर्नामेंट में कमाल किया था और गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

    लक्ष्मण इससे पहले भी जिम्बाब्वे के खिलाफ कोचिंग कर चुके हैं। उन्हें 2024 दौरे के लिए टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस दौरे पर भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जो अभिषेक शर्मा की डेब्यू सीरीज भी थी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: इंग्लैंड-आयरलैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?

    यह भी पढ़ें- सीरीज शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान ने भारत को धमकाया, इस बात की दे दी गारंटी