विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs AUS W: कंगारुओं के खिलाफ 'करो या मरो' की जंग, कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?

Published: Sun, 28 Jun 2026 03:50 PM (IST)

भारतीय महिला टीम के लिए आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच 'करो या मरो' का है। ...और पढ़ें

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम के लिए अहम मैच आज

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम के लिए अहम मैच आज

HighLights

  1. भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया से सामना आज

  2. भारतीय महिला टीम ने अब तक जीते 3 मैच

  3. 4 मैच जीतने के साथ कंगारू टीम टॉप पर है


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम के लिए आज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच करो या मरो से कम नहीं है। भारतीय टीम आज अपने सफर को आगे बढ़ाना चाहेंगी और आज उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होना है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी शिकस्त ने भारत के लिए समीकरणों को थोड़ा उलझा दिया है। ऐसे में जानते हैं कैसे हरमन ब्रिगेड सेमीफाइनल का टिकट कटा सकती है?

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम के लिए अहम मैच आज

दरअसल, ग्रुप टेबल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 8 अंकों और +4.724 के जबरदस्त नेट रन रेट (NRR) के साथ लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। अब सेमीफाइनल के दूसरे स्पॉट के लिए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जंग जारी है। आइए जानते हैं कैसे टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर आज मिली जीत

अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज कंगारू टीम को हरा देती है तो उनके पास 8 अंक हो जाएंगे। फिलहाल भारत का नेट रन रेट +2.268 है, जो साउथ अफ्रीका (+0.734) से काफी बेहतर है। 

अगर टीम इंडिया आज जीत दर्ज करती है, तो उसका रन रेट और मजबूत होगा। ऐसी स्थिति में, अगर साउथ अफ्रीका अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हरा भी देता है, तो भी बेहतर रन रेट के आधार पर भारत के क्वालीफाई करने के चांस सबसे ज्यादा रहेंगे।

वहीं, अगर आज भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिलती है तो उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश से एक बड़े चमत्कार की उम्मीद करनी होगी। 

भारत को दुआ करनी होगी कि बांग्लादेश एक बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दे। अगर ऐसा होता है, तो मामला नेट रन रेट पर फंसेगा और बेहतर NRR वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाएगी।

स्मृति मंधाना ने IND W vs AUS W मैच से पहले क्या कहा?

इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने साफ कर दिया है कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना किसी डर के मैदान पर उतरेगी। प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंधाना ने कहा,

"जाहिर तौर पर यह एक बहुत बड़ा मुकाबला है। हमने आपस में काफी बात की है कि हम एक आक्रामक ब्रांड की क्रिकेट खेलना चाहते हैं, और आज मैदान पर हमारी कोशिश यही करने की होगी।"

उन्होंने आगे कहा,

"बैटिंग मीटिंग्स में हमारी लगातार चर्चा हो रही है कि हम क्रीज पर जाकर पूरे इरादे के साथ बल्लेबाजी करें। टूर्नामेंट में अब तक वैसा नहीं हो पाया जैसा हम चाहते थे, लेकिन हमारी बैटिंग यूनिट का हर खिलाड़ी आज मैदान पर परफॉर्म करने के लिए बेकरार है।"

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: भारत के सेमीफाइनल के सपनों पर क्या बारिश फेरेगी पानी! लॉर्ड्स की देखें पिच और मौसम रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला, लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में देनी होगी पटखनी