शेफाली वर्मा को आउट कर फातिमा सना ने दिखाई अकड़, पाकिस्तानी कप्तान के सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में पाकिस्तान को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। मैच के दौरान फातिमा सना ...और पढ़ें

फातिमा सना-शेफाली वर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार, 3 सितंबर 2026 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इतिहास ने पाकिस्तान को कोई राहत नहीं दी। उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हाथों लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की। 55 रनों पर पाक को समेटने के बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर पाकिस्तान के हौसले पस्त कर दिए।
पाकिस्तान की कप्तानी फातिमा सना ने जोरदार वापसी की और शेफाली को 12 रनों पर आउट कर दिया। हालांकि, 56 रनों के लक्ष्य के जवाब में शेफाली ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिला दी। फातिमा ने शेफाली को आउट करने के बाद उनकी तरफ इशारा किया, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही है।
फातिमा सना ने शेफाली को किया इशारा
शेफाली ने 6 गेंदों पर एक चौके और उतने ही छक्के की मदद से 12 रन बनाए। ऐसा लग रहा था कि वे जल्द से जल्द मैच को समाप्त करना चाहती हैं। हालांकि, पाकिस्तान की फातिमा सना ने वापसी की और उन्हें अपना शिकार बनाया। 22 वर्षीय को आउट करने के बाद सना ने उनकी तरफ उंगली दिखाते हुए इशारा किया, जिससे पाकिस्तानी कप्तान को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ रहे हैं।
Fatima Sana turning up the heat despite the scoreline. 🥵
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
Watch India vs Pakistan LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldWomensAsiaCup2026 #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/j2ohXqlZSV
Yo Fatima Sana, your send off is nothing. Shafali has seen enough from Katherine Brunt, she's cool with silly ones. :)
— Niranjana (@ninjawrites26) September 5, 2026
शेफाली ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन बनाने के साथ ही शेफाली ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3000 रन पूरे कर लिए हैं। शेफाली ने ऑस्ट्रेलियाई एलिसा हीली को पीछे छोड़ा है। इसके अलावा वे सबसे कम उम्र में तीन हजार रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। शेफाली ने 22 साल 220 दिनों की उम्र में ये कारनामा किया है।
भारत ने जीता मुकाबला
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार कार्य करते हुए पाकिस्तान महिला टीम को 55 रनों पर समेट दिया। शेफाली की तेज शुरुआत से लगा कि टीम इंडिया मैच को बहुत जल्द समाप्त कर देगी। हालांकि, पाक कप्तान फातिमा सना ने शेफाली के बाद स्मृति मंधाना को 9 रनों पर आउट किया। इसके बाद प्रतिका रावल को भी अपना शिकार बनाया। इससे एक समय पर भारत का स्कोर 29/3 हो गया था। तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर दीप्ति शर्मा ने कोई गलती नहीं की। कौर ने 18, जबकि दीप्ति ने 12 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की।
