Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में 25 साल बाद वनडे सीरीज खेलेगी जिम्बाब्वे टीम, आखिरी बार हुई भिड़ंत में देखने को मिली थी कांटे की जंग

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 04:30 PM (IST)

    बीसीसीआई ने घरेलू सीजन के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। इसमें भारत और जिम्बाब्वे की सीरीज खास होने वाली है। दोनों टीमें 25 सालों बाद वनडे सीरीज में ...और पढ़ें

    भारत बनाम जिम्बाब्वे

    भारत बनाम जिम्बाब्वे

    HighLights

    1. बीसीसीआई ने शेड्यूल का किया एलान

    2. भारत और जिम्बाब्वे के बीच होगी सीरीज

    3. 25 सालों बाद जिम्बाब्वे भारत में खेलेगा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू मैचों के शेड्यूल का एलान किया है। टीम इंडिया को आने वाले समय में बहुत व्यस्त कार्यक्रम का सामना करना है। नए शेड्यूल में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत अपने घर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 सालों बाद कोई वनडे सीरीज खेलेगा। ये सीरीज अगले साल जनवरी में खेली जाएगी।

    बीसीसीआई ने गुरुवार को घरेलू सीजन के लिए शेड्यूल का एलान किया। इसमें कुछ बड़ी सीरीज भी शामिल हैं, जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलती हुई दिखाई देगी। इसके अलावा श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सेफद गेंद की सीरीज होगी, जिसमें वनडे और टी20 मुकाबले शामिल होंगे। घरेलू सीजन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अहम होने वाला है। हालांकि, जिम्बाब्वे सीरीज की अधिक चर्चा है क्योंकि भारतीय टीम ने अपने घर पर इस टीम के खिलाफ पिछले 25 सालों में कोई वनडे सीरीज नहीं खेली है।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल

    बीसीसीआई के जारी कार्यक्रम के अनुसार जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। ये श्रृंखला कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में जनवरी 2027 में खेली जाएगी। ये सारे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 2 बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जाएगी।

    • पहला वनडे - 3 जनवरी 2027, कोलकाता
    • दूसरा वनडे - 6 जनवरी 2027, हैदराबाद
    • तीसरा वनडे - 9 जनवरी 2027, मुंबई

    आखिरी बार भारत में कब खेली थी जिम्बाब्वे की टीम?

    जिम्बाब्वे की टीम ने भारत में आखिरी बार साल 2002 में कोई वनडे सीरीज खेली थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। इस श्रृंखला को टीम इंडिया ने 3-2 से अपने नाम किया था। जिम्बाब्वे की टीम ने पहला और तीसरा मुकाबला जीता था, जबकि भारत ने दूसरा, चौथा और पांचवां मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम किया था।

    खबरें और भी

    वेस्टइंडीज, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सीरीज

    मेन इन ब्लू जिम्बाब्वे से पहले वेस्टइंडीज और श्रीलंका को भी होस्ट करेगी। विंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी। ये सीरीज सितंबर-अक्टूबर 2026 में खेली जाएगी। इसके बाद श्रीलंका की 3- मैचों की वनडे और टी20 मैचों की दिसंबर 2026 में भारत मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जनवरी-फरवरी 2027 में खेली जाएगी।

    यह भी पढ़ें- BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- 'हर कहानी के विलेन...', फाफ डु प्लेसिस का हेड कोच Gautam Gambhir को लेकर चौंकाने वाला बयान