Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Pakistan: पाकिस्‍तान के खिलाफ इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतरी भारतीय टीम, सलमान आगा ने नहीं किया कोई बदलाव

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान से हो रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ...और पढ़ें

    भारतीय टीम ने नहीं किया कोई बदलाव। इमेज- बीसीसीआई
    भारतीय टीम ने नहीं किया कोई बदलाव। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. दुबई स्टेडियम में खेला जा रहा यह मुकाबला
    2. दोनों टीमों ने जीता है अपना पहला-पहला मैच
    3. कप्‍तान सूर्यकुमार यादव का आज जन्‍मदिन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान से हो रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्‍तान टीम ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया था। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं पाकिस्‍तान टीम भी अनचेंज्‍ड है। 

    एक बदलाव की संभावना थी

    मुकाबले से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतर सकती है। पहले मैच में भारतीय टीम ने 3 आलराउंडर्स पर भरोसा जताया था। शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल प्‍लेइंग 11 का हिस्‍सा थे। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में थी। वहीं शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या उनका साथ दे रहे थे। पाकिस्‍तान के खिलाफ भारतीय टीम अर्शदीप सिंह पर भरोसा जता सकती थी। इससे टीम के पास दो तेज गेंदबाज होते। हालांकि, मैनेजमेंट ने टीम से कोई छेड़छाड़ नहीं की।

    टॉस के दौरान बोले कप्‍तान

    टॉस हारने के बाद भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करने की सोच रहे थे। इसलिए हम इससे खुश हैं। हमने सिर्फ एक पिच दूर खेला था, विकेट अच्छा था और रात में बल्लेबाजी के लिए बेहतर था। यहां नमी है, इसलिए थोड़ी ओस पड़ने की उम्मीद है। प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।"

    भारत की प्लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

    खबरें और भी

    भारतीय टीम

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।

    पाकिस्तान टीम

    फखर जमां, हसन नवाज, खुशदिल शाह, साइम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर।

    यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: 'मैं मैच का बहिष्कार कर रहा हूं', मुकाबले से पहले भी जारी है विरोध; पूर्व क्रिकेटर मैदान में उतरा

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: सिर्फ सोनी पर ही नहीं एक और जगह देख सकते हैं ये महामुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मैच