Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs IRE T20: Rinku Singh को आया टीम इंडिया से बुलावा, आयरलैंड के खिलाफ धमाल मचाएगा IPL स्टार

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 10:04 PM (IST)

    आयरलैंड के खिलाफ घोषित की गई इंडिया टीम में आईपीएल 2023 के स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इसमें रिंकू सिंह का भी नाम शामिल हैं। एशियन गेम्स के ...और पढ़ें

    Rinku Singh Ind vs Ire T20 Team India Squad. फाइल फोटो
    Rinku Singh Ind vs Ire T20 Team India Squad. फाइल फोटो

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India Team for Ind vs Ire t20: आयरलैंड खिलाफ टी20 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी। 10 महीने बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। आईपीएल स्टार रिंकू सिंह (Rinku Singh) को भी टीम में शामिल किया गया है। वही, पिछले कई सालों से टीम से बाहर चल रहे शिवम दुबे को भी टीम में जगह दी गई है।

    आयरलैंड के खिलाफ घोषित की गई इंडिया टीम में आईपीएल 2023 के स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इसमें रिंकू सिंह का भी नाम शामिल हैं। एशियन गेम्स के लिए ऐलान की गई टीम में भी रिंकू सिंह को जगह दी गई थी। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने बल्ले से जलवा दिखाने का मौका मिला है। रिंकू सिंह ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 14 मैच में 59.25 की औसत से 474 रन बनाए।

    पांच गेंद पर जड़े हैं पांच छक्के

    रिंकू सिंह तब सुर्खियों में आए, जब आईपीएल 2023 के एक मैच में पांच गेंद पर लगातार पांच छक्के लगाए थे। दरअसल, रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ यह कारनाम किया था। यश दयाल के ओवर में रिंकू सिंह ने पांच लगातार छक्के लगाए थे। 

    आयरलैंड के खिलाफ टी20I के लिए भारतीय टीम-

    जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

    खबरें और भी