74 साल पहले भारतीय क्रिकेट के माथे पर लगा 'कलंक', एक दिन में दो बार शर्मसार हुई टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के नाम 1952 ऐसा रिकॉर्ड जुड़ा, जो कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया एक दिन में दो बार ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट को शर्मसार करने वाला दिन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते भी हैं। खेल में रिकॉर्ड्स का बनना और टूटना लगा रहता है। टीम इंडिया के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ा, जो शर्मसार करता है। भारत के माथे पर ये कलंक 74 साल पहले लगा था। अब दोबारा कभी भी भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को नहीं दोहराना चाहेगी। टीम इंडिया के नाम पर टेस्ट मैच की एक पारी का सबसे छोटा स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी भारत के नाम पर दर्ज है।
भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 36 रनों पर ऑलआउट हो गया था। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी की और सीरीज को अपने नाम किया। 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत के लिए भुलाने वाला दिन रहा। भारतीय टीम एक ही दिन में दो बार आउट हो गई। हैरानी की बात ये रही कि भारत एक भी पारी में 100 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सका।
भारतीय टीम एक ही दिन में दो बार हुई आउट
भारत और इंग्लैंड के बीच 1952 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद तीसरे दिन भारतीय टीम बैटिंग करने के लिए उतरी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। टीम इंडिया 21.4 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और मात्र 58 रनों पर सिमट गई। भारत के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
मेजबान टीम ने भारत को फॉलोऑन दिया लेकिन दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों से बैटिंग नहीं हो सकी। पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में टीम इंडिया ने अधिक ओवरों तक बैटिंग की लेकिन वो काफी नहीं रहे और तीसरे दिन में ही भारतीय टीम दो बार ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में भारतीय पारी 82 रनों पर सिमट गई, जहां 8 बैटर्स दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इंग्लैंड ने ये मुकाबला पारी और 207 रनों से जीत लिया।
खबरें और भी
एक दिन में दो बार आउट होने वाली पहली टीम बना भारत
भारतीय टीम ऐसी पहली टीम थी, जो एक दिन में दो बार टेस्ट क्रिकेट में ऑलआउट हुई थी। हालांकि, इसके बाद जिम्बाब्वे दो बार एक दिन में सिमट चुका है। भारत ने भी ये कारनामा अफगानिस्तान के खिलाफ किया है। 2018 में अफगानी टीम एक ही दिन में दो बार आउट हो गई थी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक ये सिर्फ चार बार ही हुआ है।