Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल हुआ तय, जानें कब और कहां टकराएंगे भारत-अफगान के 'धुरंधर'

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:48 PM (IST)

    अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने BCCI की मंजूरी के बाद भारत के खिलाफ दिल्ली में 13, 15 और 17 सितंबर 2026 को तीन टी-20 मैचों की सीरीज की तारीखों की प ...और पढ़ें

    इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान

    इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी के बाद भारत के विरुद्ध दिल्ली में होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है। एसीबी ने सोमवार को हितधारकों को भेजे पत्र में बताया कि मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। एसीबी ने यह भी कहा कि इन तारीखों पर बीसीसीआई की सहमति मिल चुकी है।

    एसीबी के सीईओ नसीब खान ने बोर्ड के वाणिज्यिक साझेदारों को लिखे पत्र में कहा कि एसीबी पुष्टि करता है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 से 17 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इवेंट की तारीखों पर बीसीसीआई के साथ सहमति बन चुकी है और निर्धारित मुकाबलों के आयोजन स्थल भी अंतिम रूप दे दिए गए हैं।

    अफगानिस्तान के एलान से बांग्लादेश दौरे संभावना हुई कम

    अफगान बोर्ड की इस औपचारिक पुष्टि के बाद भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे की संभावना लगभग खत्म हो गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने छह सफेद गेंद के मुकाबलों के लिए एक से 13 सितंबर की तारीख तय की थी। अफगानिस्तान सीरीज का कम से कम एक मुकाबला इस विंडो से टकरा रहा है। बीसीबी की प्रस्तावित तारीखों में तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है, ऐसे में बांग्लादेश सीरीज अब लगभग रद मानी जा रही है। हालांकि, आखिरी समय में सरकारों के निर्देश से स्थिति बदलने की संभावना बेहद कम है।

    एसीबी ने कहा कि हालांकि संबंधित अधिकारियों की ओर से इवेंट की आधिकारिक सार्वजनिक घोषणा अभी नहीं की गई है। एसीबी भारत के अफगानिस्तान दौरे 2026 की निर्धारित तारीखों और स्थानों की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर यह पत्र जारी कर रहा है। इसलिए सभी मीडिया राइट्स धारक इस कार्यक्रम के आधार पर अपनी अग्रिम योजना, शेड्यूलिंग, प्रोडक्शन व्यवस्था, संसाधन आवंटन, प्रचार गतिविधियों और अन्य तैयारियां शुरू कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    प्रसारक का नाम जल्द होगा तय

    रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया अधिकार रखने वाली आइटीडब्ल्यू यूनिवर्स तीनों मैचों के टीवी प्रसारण अधिकारों के लिए जियो स्टार, सोनी स्पोर्ट्स और जी यूनाइट8 के साथ बातचीत कर रही है। अगले 24 घंटे में प्रसारक के नाम को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

    डिजिटल अधिकार फैनकोड के पास हैं। इस बीच, एसीबी ने बीसीसीआई के साथ एक और दौर की बातचीत शुरू की है और 14 सितंबर को एक मैच कराने का प्रस्ताव दिया है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान बोर्ड ने बीसीसीआई से पूछा है कि क्या पहले या दूसरे मुकाबले को 14 सितंबर को कराया जा सकता है। इससे सीरीज को त्योहार का रंग मिल सकेगा।

    यह भी पढ़ें- वनडे और T20I सीरीज के लिए पूरी तरह से बदल गई साउथ अफ्रीका की टीम, नए खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली के कारण बदल जाता है ड्रेसिंग रूम का माहौल, पूर्व कोच ने किया खुलासा