Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS 5th Test: सिडनी में डराने वाले हैं टीम इंडिया के आंकड़े, 46 साल से इस मैदान पर नहीं जीता कोई टेस्‍ट

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 09:00 AM (IST)

    बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्‍ट्रेलिया टीम 2-1 से आगे चल रही है। 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश ...और पढ़ें

    सीरीज बराबरी करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई
    सीरीज बराबरी करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. सीरीज में 2-1 से आगे है ऑस्‍ट्रेलिया
    2. भारतीय ने जीता था पर्थ टेस्‍ट
    3. गाबा में खेला गया टेस्‍ट ड्रॉ रहा था

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का आखिरी टेस्‍ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर में खेला जाएगा।

    फैंस उम्‍मीद लगाए बैठे हैं कि सिडनी टेस्‍ट को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी करेगी। इतना ही नहीं अगर भारत आखिरी टेस्‍ट जीतता है तो वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में भी जगह बना सकता है।

    डरा रहे हैं सिडनी के आंंकड़े

    हालांकि, सिडनी में भारतीय टीम का टेस्‍ट प्रदर्शन काफी डराने वाला है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने सिर्फ 1 टेस्‍ट मैच जीता है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सिडनी में अब तक 13 टेस्‍ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने जहां 1 मैच जीता है वहीं 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 7 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्‍त हुए हैं।

    सिडनी में भारत ऑस्‍ट्रेलिया के आंकड़े

    • कुल मैच- 13
    • भारत ने जीता- 1
    • ऑस्‍ट्रेलिया- 5
    • ड्रॉ रहे- 7

    1978 में जीता था आखिरी टेस्‍ट मैच

    भारतीय टीम ने सिडनी में इकलौता टेस्‍ट मैच जनवनी 1978 में जीता था। बिशन सिंह बेदी की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने इस मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया को पारी और 2 रन से हराया था। भारतीय टीम ने सिडनी में पहला टेस्‍ट मैच दिसंबर 1947 में खेला था।

    खबरें और भी

    टीम इंडिया ने इस मैदान पर आखिरी टेस्‍ट जनवरी 2021 में खेला था। अजिंक्‍य रहाणे की कप्‍तानी में यह मैच ड्रॉ हुआ था। भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि इस सिडनी में आखिरी बार 2012 में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को पटखनी दी थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 टेस्‍ट मैच खेले गए हैं। हालांकि, सभी का नतीजा ड्रॉ ही रहा है।

    मेलबर्न में भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया

    • दिसंबर 1947: ड्रॉ
    • जनवरी 1968: हार
    • जनवरी 1978: जीत
    • जनवरी 1981: हार
    • जनवरी 1986: ड्रॉ
    • जनवरी 1992: ड्रॉ
    • जनवरी 2000: हार
    • जनवरी 2004: ड्रॉ
    • जनवरी 2008: हार
    • जनवरी 2012: हार
    • जनवरी 2015: ड्रॉ
    • जनवरी 2019: ड्रॉ
    • जनवरी 2021: ड्रॉ

    ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट में खत्‍म हुई भारतीय टीम की धाक, हार के साथ ही लग गया कलंक

    सिडनी में टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय

    • सचिन तेंदुलकर: 785 रन
    • वीवीएस लक्ष्‍मण: 549 रन
    • चेतेश्‍वर पुजारा: 320 रन
    • ऋषभ पंत: 292 रन
    • राहुल द्रविड़: 283 रन
    • विराट कोहली: 248 रन

    ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 5 भारतीय खिलाड़ी बने अपनी ही टीम के दुश्‍मन, मेलबर्न में बच सकती थी टीम इंडिया की लाज