विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद भारत दौरे पर आएगी न्‍यूजीलैंड टीम, तीन मैचों की खेली जाएगी सीरीज

Published: Mon, 07 Oct 2024 09:29 PM (IST)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद न्‍यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने ...और पढ़ें

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी
भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी

HighLights

  1. विश्व कप के बाद भारत दौरा करेगी महिला कीवी टीम
  2. भारत-न्‍यूजीलैंड महिला टीम के बीच खेले जाएंगे 3 वनडे
  3. यह वनडे सीरीज आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप का हिस्‍सा होंगे

जेएनएन, नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप के समापन के तुरंत बाद न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी।

24, 27 और 29 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले ये मैच आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड का यह दौरा पिछले वर्ष ही प्रस्तावित था, लेकिन भारत के व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह हो नहीं पाया था।

चैंपियनशिप के अंक दांव पर होने के कारण दोनों ही टीमें कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेंगी। 10 महिला टीमों वाली इस चैंपियनशिप में फिलहाल न्यूजीलैंड छठे स्थान पर है। उन्होंने अपने 18 में से केवल आठ वनडे मैच ही जीते हैं।

यदि भारत की बात करें तो 2025 विश्व कप का मेजबान होने के कारण उन्हें स्वत: ही इस मेगा इवेंट में जगह मिल गई है। विश्व कप से पहले महिला टीम को अच्छा माहौल देने के लिए बीसीसीआई ने नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में यह सीरीज कराने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: Women's T20 World Cup 2024: भारत के लिए आसान नहीं सेमीफाइनल की राह, 'हरमन ब्रिगेड' को अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे

यह भी पढ़ें: IND W vs SL W: 'हम उन्‍हें हल्‍के में नहीं लेने वाले', श्रीलंकाई टीम केवल चामरी अट्टापट्टू पर निर्भर नहीं; शेफाली वर्मा ने दी वॉर्निंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।