Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: रोहित-विराट फिर एक्शन में दिखेंगे, IPL के बाद अफगानिस्तान करेगा भारत का दौरा; शेड्यूल यहां देखें

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 12:34 PM (IST)

    India vs Afghanistan Schedule 2026: बीसीसीआई ने जून 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें एक टेस्ट और ...और पढ़ें

    IND vs AFG की आगामी सीरीज के शेड्यूल का एलान

    IND vs AFG की आगामी सीरीज के शेड्यूल का एलान

    HighLights

    1. आईपीएल के बाद जल्द ही एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट

    2. बीसीसीआई ने भारत-अफगानिस्तान के वनडे और टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का किया एलान

    3. कब से खेली जाएगी भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG Rohit Sharma Virat Kohli: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के शेड्यूल का एलान कर दिया है, जो कि साल 2026 जून के महीने में खेला जाना है, जिसमें एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों वनडे मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को फिर से एक्शन में देखा जाएगा।

    IND vs AFG की आगामी सीरीज के शेड्यूल का एलान

    दरअसल, आईपीएल के बाद भारतीय फैंस को जल्द ही फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे। टी20 विश्व कप 2026 और आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया अपने मिशन टू विश्व कप 2027 शुरू करेगी। अगले साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारी अफगानिस्तान (India vs Afghanistan Schedule) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी।

    इस सीरीज के शेड्यूल का एलान बीसीसीआई ने कर दिया है। 6 जून से 20 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा, जबकि 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा।

    बता दें कि भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का 2018 के बाद ये पहला टेस्ट होगा। 2018 में भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीत हासिल की थी। 107 रन की पारी खेलने वाले शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया था। उस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के पास थी।

    IND vs AFG Schedule: भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

    एक टेस्ट मैच: 6 से 10 जून, मुल्लांपुर (सुबह 9:30 बजे)

    पहला ODI : 14 जून, धर्मशाला (दोपहर 1:30)

    खबरें और भी

    दूसरा ODI : 17 जून, लखनऊ (दोपहर 1:30)

    तीसरा ODI : 20 जून, चेन्नई  (दोपहर 1:30)

    न्यूजीलैंड सीरीज में रोहित-कोहली आखिरी बार दिखे थे

    रोहित-विराट को आखिरी बार इस साल जनवरी के महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। रोहित शर्मा ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 61  रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली के बल्ले से तीन मैचों में कुल 240 रन निकले थे। हालांकि, तीन मैचों की वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया था। टीम इंडिया केवल पहले वनडे मैच, जो कि वडोदरा में खेला गया था, उसे 4 विकेट से जीता था।

    यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने मचाया तहलका, एक ही पारी से विराट-रोहित के रिकॉर्ड किए ध्वस्त

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: सेमीफाइनल में कौन किससे भिड़ेगा? यहां देखें पूरा शेड्यूल और तारीखें