Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: मोहम्मद सिराज के खेलने पर सस्पेंस खत्म! शुभमन गिल ने भी कर ली खास तैयारी

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 08:53 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अभ्यास तेज कर दिया है। मोहम्मद सिराज ने अभ्यास सत्र में भाग लिया जिससे उन ...और पढ़ें

    शुभमन गिल ने नेट्स में बहाया पसीना

    शुभमन गिल ने नेट्स में बहाया पसीना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, न्यू चंडीगढ़: छह जून से शुरू होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच को लेकर भारतीय टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को न्यू चंडीगढ़ स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम पूरे दमखम के साथ अभ्यास सत्र में पहुंची।

    टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने गर्मी में खूब पसीना बहाया। भारतीय टीम सुबह साढ़े नौ बजे मैदान पर पहुंची और करीब साढ़े 12 बजे तक नेट्स में अभ्यास किया। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल भी पूरे समय टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी काफी देर तक नेट्स पर बल्लेबाजी की।

    मोहम्मद सिराज ने भी किया अभ्यास

    वहीं, मोहम्मद सिराज भी गेंदबाजी करने मैदान पर उतरे। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि टीम उन्हें आराम दे सकती है। हालांकि अभ्यास सत्र में पहुंचने के बाद उम्मीद है कि सिराज इस टेस्ट में खेलते नजर आएंगे। वहीं, पंजाब के युवा खिलाड़ी गुरनूर बराड़ ने भी गेंदबाजी में दमखम दिया।

    अफगानी टीम ने की पिच समझने की कोशिश

    दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम ने दोपहर डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक अभ्यास किया। अफगान खिलाड़ियों ने भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में तैयारी पर काफी जोर दिया। वहीं स्पिन गेंदबाजों ने पिच को समझने की कोशिश की।

    खबरें और भी

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैकिंग में नहीं मिलेगा फायदा

    अफगानिस्तान के मुकाबले भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। हालांकि इस मुकाबले में जीत के बावजूद भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कोई फायदा नहीं मिलेगा। इस एकमात्र टेस्ट मैच के नतीजे को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं गिना जाएगा।

    भारत इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 साइकिल की अंक तालिका में छठे स्थान पर संघर्ष कर रहा है। ऐसे में इस मुकाबले की जीत से भी रैंकिंग में कोई सुधार नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि अफगानिस्तान को आइसीसी ने टेस्ट दर्जा तो दे रखा है, लेकिन वह टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।

    इसके अलावा दो टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच को चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं माना जाता। किसी भी सीरीज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तभी गिना जाएगा जब कम से कम दो मैच खेले जाएंगे।

    डब्ल्यूटीसी में गिल एक हजार रनों के करीब

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकिल में अब तक आठ मैचों की 14 पारियों में सर्वाधिक 950 रन बना लिए हैं। जिनमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: फिजिक्स टीचर के बेटे के सामने बड़ी चुनौती, बंदूकों के साए से निकलकर तय किया अफगानी कप्तान बनने तक का सफर

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG ODI: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट हैं रोहित-हार्दिक? BCCI ने दिया ताजा अपडेट