भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में होगी कड़ी जंग, इन 5 शहरों में खेली जाएगी सीरीज; WTC फाइनल भी दांव पर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जनवरी-फरवरी 2027 में खेली जाएगी। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल के लिए अहम ...और पढ़ें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
HighLights
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी सीरीज
जनवरी-फरवरी में होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
WTC फाइनल के लिए अहम होगी सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने घरेलू सीजन के लिए शेड्यूल का एलान किया है। इसी के साथ टीम इंडिया 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलती हुई दिखाई देगी। दोनों टीमों के बीच ये जोरदार टक्कर होने वाली है क्योंकि भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दांव पर लगा होगा। भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को 5-0 या फिर 4-0 से अपने नाम करना होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत 21 जनवरी 2027 से होगी। ये मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा और इसी के साथ कड़ी जंग देखने को मिलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज हमेशा ही दिलचस्प होती है और फैंस भी इसके लिए उत्साहित रहते हैं। भारत के पास मौका है कि वे ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करे और डब्ल्यूटीसी के फाइनल की रेस में खुद को बनाएं रखें।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को होगा। ये सीरीज नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये सारे मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।
हला टेस्ट- 21-25 जनवरी 2027, नागपुर
दूसरा टेस्ट - 2 जनवरी- 2 फरवरी, चेन्नई
तीसरा टेस्ट - 11-15 फरवरी, गुवाहाटी
चौथा टेस्ट - 19-23 फरवरी, रांची
पांचवां टेस्ट - 27 फरवरी से 3 मार्च, अहमदाबाद
WTC फाइनल से पहले भारत का शेड्यूल
भारत को अगस्त 2026 में श्रीलंका के दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके अलावा अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। ऐसे में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल से पहले अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत को कुल 9 टेस्ट मैच खेलने हैं और सभी सीरीज फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए लिहाज से अहम होने वाली है।
पिछली सीरीज का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024-25 में खेली गई थी। इस सीरीज में अगर टीम इंडिया जीत हासिल कर लेती, तो वे 2025 के फाइनल में क्वालीफाई कर सकते थे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और कंगारू टीम ने श्रृंखला को 3-1 से अपने नाम कर लिया था। इसी के साथ भारत फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सका था। अब भारत के पास मौका है कि वे सीरीज में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया से बदला ले सकते हैं।
खबरें और भी
WTC में भारत की स्थिति
भारत की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टीम इंडिया ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में हार मिली है। इसके अलावा एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। ऐसे में भारत को अगर टॉप-2 में जगह बनानी है, तो उन्हें लगभग सभी मुकाबले में जीतने होंगे।