विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बनाया खिलौना, आंकड़े डराने वाले हैं

Published: Sat, 07 Dec 2024 11:29 AM (IST)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपनी कला दिखाई है और एडिलेड टेस्ट मैच के ...और पढ़ें

स्टीव स्मिथ ने फिर किया निराश, सस्ते में लौटे पवेलियन
स्टीव स्मिथ ने फिर किया निराश, सस्ते में लौटे पवेलियन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों को खेलना आसान नहीं है। दाएं हाथ का ये गेंदबाज कई बार साबित कर चुका है कि बल्लेबाज उसके सामने परेशानी में रहते हैं। कुछ बल्लेबाज तो ऐसे हैं जो बुमराह के बनी हैं, यानी अगर वो सामने हैं तो बहुत ज्यादा संभावना है कि भारतीय गेंदबाज उनके विकेट पर अपना नाम लिखवा लें। ऐसा ही एक नाम है मौजूदा समय में टेस्ट के महान बल्लेबाज माने जाने वाले स्टीव स्मिथ का।

एक बार फिर बुमराह ने स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेज दिया। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ से बड़े स्कोर की उम्मीद थी। उनका बल्ला लंबे समय से शांत रहा है। बुमराह ने इसे एडिलेड ओवल मैदान पर भी शांत ही रहने दिया। स्मिथ ने बुमराह की लेग स्टंप पर पटकी गेंद को खेलना चाहा और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में जा समाई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सिर्फ दो रन ही बना सके।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: 'इसको समझ हीं नहीं आ रही' विराट कोहली की स्लेजिंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की नाक में किया दम, देखें मजेदार Video

डराने वाले हैं आंकड़े

स्टीव स्मिथ के बुमराह के सामने आंकड़े देखे जाएं तो पता चलता है कि भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पर हावी रहे हैं। दोनों का सामना आठ पारियों में हुआ है जिनमें स्मिथ ने बुमराह की 133 गेंदों का सामना किया है और 58 रन बनाए हैं, लेकिन चार बार अपना विकेट दे बैठे हैं। यानी जब स्मिथ भारतीय गेंदबाज के सामने हैं तो फिर 50 प्रतिशत चांसेस है कि वह बुमराह का शिकार हो जाएं। बुमराह के सामने स्टीव स्मिथ का औसत 14.50 का है। पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में भी स्मिथ, बुमराह का शिकार बने थे।

रनों के लिए कर रहे हैं संघर्ष

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस समय रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके लिए रन बनाना मुश्किल होता जा रहा है। वह पर्थ टेस्ट की दोनों पारियों में भी फेल रहे थे। पहली पारी में वह खाता तक नहीं खोल पाए थे और दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 17 रन ही बनाए थे। स्मिथ के बल्ले से आखिरी अर्धशतक जुलाई 2023 में द ओवल पर इंग्लैंड के खिलाफ जमाया था। उस मैच में स्मिथ ने पहली पारी में 71 रन बनाए थे।

यह भी पढे़ं- IND vs AUS 2nd Test: कंगारुओं के नाम रहा एडिलेड टेस्‍ट का पहला दिन, दमदार गेंदबाजी के बाद की ठोस शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।