विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS 2nd Test: कंगारुओं के नाम रहा एडिलेड टेस्‍ट का पहला दिन, दमदार गेंदबाजी के बाद की ठोस शुरुआत

Updated: Fri, 06 Dec 2024 06:08 PM (IST)

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। पहले दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 8 ...और पढ़ें

पहले दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 86 रन। इमेज- बीसीसीआई
पहले दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 86 रन। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारत ने पहली पारी में बनाए 180 रन
  2. नीतीश रेड्डी ने खेली 42 रन की पारी
  3. यशस्‍वी जायसवाल का नहीं खुला खाता

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्‍ट का आज, शुक्रवार से आगाज हुआ। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे इस टेस्‍ट के पहले दिन का खेल अब समाप्‍त हो गया है। दिन का खेल समाप्‍त होने तक ऑस्‍ट्रेलिया टीम पहली पारी में 94 रन पीछे है।

180 रन पर सिमटी भारतीय टीम

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 180 रन पर ही ढेर हो गई। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मिचेल स्‍टार्क ने पहली ही गेंद पर यशस्‍वी जायसवाल को LBW आउट किया। इसके बाद केएल राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। स्‍टार्क ने 19वें ओवर में भारत को दूसरा झटका देकर इस साझेदारी को तोड़ा। केएल राहुल ने 64 गेदों का सामना किया और 37 रन बनाए।

विराट कोहली का नहीं चला बल्‍ला

एडिलेड में 4 शतक लगाने वाले विराट कोहली केवल 7 रन ही बना पाए। अगले ही ओवर में शुभमन गिल भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्‍होंने 51 गेंदों पर 31 रन बनाए। लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्‍लेबाजी करने आए रोहित शर्मा फेल रहे। उन्‍होंने 23 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत ने 21 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: Rohit Sharma की वापसी रही फीकी, गौतम गंभीर का प्‍लान हुआ फेल; एडिलेड में भारत की फजीहत

मिचेल स्‍टार्क ने 6 विकेट लिए  

वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्‍लेइंग 11 में एंट्री पाने वाले रविचंद्रन अश्विन ने 22 गेंदों पर 22 रन बनाए। हार्षित राणा और जसप्रीत बुमराह का खाता तक नहीं खुला। ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने 54 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्‍टार्क ने सबसे ज्‍यादा 6 विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस और स्‍कॉट बोलेंड ने 2-2 शिकार किए।

मजबूत स्थिति में ऑस्‍ट्रेलिया टीम

पहली पारी में ऑस्‍ट्रेलिया को औसत शुरुआत मिली। 24 के स्‍कोर पर टीम को पहला झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने उस्‍मान ख्‍वाजा को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। उन्‍होंने 35 गेंदों पर 13 रन बनाए। नाथन मैकस्वीनी 38 रन और मार्नस लाबुशेन 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: Nitish Reddy ने डटकर किया कंगारुओं का सामना, भारत के लिए बने संकटमोचक; पिता को रोता देख क्रिकेटर बनने की ठानी थी