विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बहुत बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज को लगी चोट, हुआ बाहर

Published: Sat, 30 Nov 2024 08:52 AM (IST)

पर्थ में बुरी तरह से मात खाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश है कि वह एडिलेड में छह दिसंबर से ...और पढ़ें

जोस हेजलवुड दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर
जोस हेजलवुड दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड छह दिसंबर से शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक हेजलवुड को चोट लगी है जिसके कारण वह ये मैच नहीं खेल सकेंगे।

टीम में सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को शामिल किया गया है। हेजलवुड एडिलेड में टीम के साथ ही रहेंगे। हेजलवुड के बाहर होने से स्कॉट बोलैंड को दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: रोहित शर्मा और शुभमन गिल लौटे तो किन 2 खिलाड़‍ियों का कटेगा पत्‍ता? भारतीय खिलाड़ी ने दिया सटीक जवाब

पर्थ में की थी शानदार गेंदबाजी

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हेजलवुड ने अच्छी गेंदबाजी की थी। पहली पारी में उन्होंने 29 रन देकर चार विकेट लिए थे। इसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल था। दूसरी पारी में भी हेजलवुड ने ज्यादा रन खर्च नहीं किए थे। हालांकि वह एक ही विकेट ले पाए थे। उनकी जगह बोलैंड का खेलना तय माना जा रहा है। बोलैंड भारत और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री इलेवन के बीच खेले जाने वाले मैच में भारत के खिलाफ उतरेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई 2023 को हेडिंग्ले में खेला था।

ऑस्ट्रेलिया की साख की बात

पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत ने शानदार वापसी की थी। टीम इंडिया ने ये मैच 295 रनों से जीता था। अब दूसरे मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज में बढ़त लेने चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं चाहेगी कि वह अब एक भी मैच गंवाए। इसी कारण एडिलेड में वह अपनी पूरी ताकत के साथ उतरना चाहेगी। हालांकि हेजलवुड के जाने से टीम की ताकत में कमी आएगी क्योंकि वह मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब उनके बिना भारत को हराना चुनौती होगा।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: दूसरे टेस्‍ट में क्‍या होगी ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11? Ricky Ponting ने कर दिया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।