विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS PM XI: राणा जी का कमाल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेहाल, दूसरे टेस्ट से पहले हर्षित की चेतावनी

Published: Sun, 01 Dec 2024 01:57 PM (IST)

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हैं। अपने पहले ही मैच में ...और पढ़ें

हर्षित राणा ने फिर ढाया गेंदों से कहर
हर्षित राणा ने फिर ढाया गेंदों से कहर

HighLights

  1. IND vs AUS: हर्षित राणा ने अभ्यास मैच में दिखाया दम
  2. IND vs AUS: गुलाबी गेंद से बरपाया राणा ने कहर
  3. IND vs AUS: छह दिसंबर से शुरू हो रहा है दूसरा टेस्ट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। राणा ने दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। इस मैच से पहले हर्षित राणा ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चेतावनी दे डाली है।

एडिलेड ओवल में खेला जाने वाला दूसरा मैच डे-नाइट मैच है जो गुलाबी गेंद से खेला जाना है। राणा ने बता दिया है कि वह लाल गेंद के साथ-साथ गुलाबी गेंद से भी कमाल करने का दम रखते हैं। इस समय भारतीय टीम कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय मैच खेल रही है। ये मैच डे-नाइट है और राणा ने इस मैच में कमाल गेंदबाजी की है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: डे-नाइट टेस्ट में ओपनिंग नहीं करेंगे रोहित शर्मा! अभ्यास मैच में दे दिए बड़े संकेत

राणा का चौका

राणा ने पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया था। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ भी राणा ने अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और मध्य क्रम को अपना निशाना बनाया। उन्होंने जैक क्लेटन को आउट किया जो अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। जैक ने 52 गेंदों की पारी में छह चौकों की मदद से 40 रन बनाए। ओलिवर डेविस बिना खाता खोले राणा का शिकार बने। कप्तान जैक एडवर्ड्स को भी राणा ने एक रन पर आउट किया। सैम हार्पर को उन्होंने खाता तक खोलने नहीं दिया।

राणा ने दो ओवर में विपक्षी टीम का पूरा खेल बिगाड़ दिया। उन्होंने जैक और ओलिवर को एक ही ओवर में आउट किया। इसके बाद अपने अगले ओवर में कप्तान और हार्पर को शिकार बनाया। राणा के अलावा आकाशदीप ने दो विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिले।

सैम कोंस्टास का शतक

विपक्षी टीम से सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने शतक जमाया। उन्होंने 97 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्कों की मदद से 107 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हेनन जैकब्स ने 60 गेंदों पर 61 रन बनाए। जैक क्लेटन ने 40 रन बनाए। जैक निसबेट ने 11 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा या जसप्रीत बुमराह? कौन होगा दूसरे टेस्ट में टीम का कप्तान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।