Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: Varun Chakravarthy का बनना चाहिए स्टेच्यू! ट्रेविस हेड का शिकार कर सोशल मीडिया पर छा गए मिस्ट्री स्पिनर

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 05:13 PM (IST)

    वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत को बड़ा विकेट दिलाया। उन्होंने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया। इसके बाद तो वरुण भारत में हीरो ...और पढ़ें

    ट्रेविस हेड को आउट कर छा गए वरुण चक्रवर्ती
    ट्रेविस हेड को आउट कर छा गए वरुण चक्रवर्ती

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने मंगलवार को वो काम कर दिया जिसकी चाह भारत को थी। वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट कर दिया। हेड वो बल्लेबाज हैं जो भारत के लिए काल हैं। उनको आउट करने के बाद वरुण छा गए। उनके नाम की जय-जयकार हो रही है।

    हेड ने दो बार भारत का विश्व चैंपियन बनने का सपना तोड़ा है। इस बार भी वह खतरा बनते दिख रहे थे, लेकिन वरुण ने अपनी फिरकी के जाल में उन्हें फंसा लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वरुण छा गए। उनके नाम के मीम्स बनने लगे। उन्हें नेशनल ट्रेजर कहा जाने लगा। उनका स्टेच्यू बनने की मांग होने लगी।

    यह भी पढ़ें- Steve Smith को मिला भाग्‍य का साथ! स्‍टंप से गेंद टकराई पर नहीं बिखरी गिल्‍लियां; मायूस हुए भारतीय फैंस

    बनने लगे मीम्स

    ऑस्ट्रेलियाई पारी के नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण ने हेड को पवेलियन की राह दिखाई। वरुण की गेंद पर गिल ने उनका कैच लपका। इसी के साथ पूरी भारतीय टीम और भारतीय फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसके बाद वरुण को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे।

    आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के फैन क्लब ने एक्स पर वरुण की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "वरुण चक्रवर्ती आप रॉकस्टार हैं।"

    खबरें और भी

    वहीं एक यूजर ने लिखा, "वरुण चक्रवर्ती अब राष्ट्रीय धरोहर हैं।"

    वहीं एक यूजर ने लिखा, "भारत के हर मैदान के बाहर वरुण चक्रवर्ती का स्टेच्यू होना चाहिए।"

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "वरुण चक्रवर्ती ने 1.4 बिलियन भारतीय फैंस को डिप्रेशन में जाने से रोक दिया।"

    हेड हैं सिरदर्द

    हेड वो बल्लेबाज हैं जिसने भारत को कई बार दर्द दिए हैं। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2023 के फाइनल में हेड ने भारत के खिलाफ शतक जमाया था। वनडे वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में भी हेड ने भारत के खिलाफ सैकड़ा जमाया था और उससे विश्व चैंपियन बनने का मौका छीन लिया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: अश्विन की बात मानकर Varun Chakravarthy ने किया Travis Head का शिकार, काम कर गया अन्ना का प्लान