यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ind vs Eng 2nd ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच? पढ़िए डिटेल्स
India vs England 2nd ODI Live Streaming Details भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खे ...और पढ़ें

HighLights
- IND Vs ENG ODI 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेला जाएगा दूसरा वनडे
- भारतीय टीम ने नागपुर में 4 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
- भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। India vs England 2nd ODI Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम पर तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है क्योंकि उसने नागपुर में खेले गए पहले वनडे को 4 विकेट से जीता था। टीम इंडिया की कोशिश कटक में लगातार दूसरी जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने की होगी।
वहीं, जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड सीरीज में वापसी का पूरा जोर लगाएगी। टी20 सीरीज 1-4 से गंवाने वाली इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज हाथ से नहीं फिसलने देना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे में कड़ी टक्कर की उम्मीद है। चलिए जानते हैं कि कब, कहां और कैसे भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे का लाइव प्रसारण देख सकते हैं?
India vs England ODI शेड्यूल और टाइमिंग
- 6 फरवरी- भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच-1:30 PM, वीसीए, नागपुर
- 9 फरवरी- भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच-1:30 PM, बाराबाती स्टेडियम, कटक
- 12 फरवरी- भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच- 1:30 PM, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Ind vs Eng 2nd ODI मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 फरवरी को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कहां और कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछाला जाएगा।
खबरें और भी
किस चैनल पर देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज लाइव?
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के लाइव मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में टेलीकास्ट किए जाएंगे, जबकि डिज्नी प्लस हॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली की होगी वापसी, रोहित शर्मा करेंगे आराम! कटक में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-11
India vs England ODI Stats: देखिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 108 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 59 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 44 मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली। दो मैच टाई रहे हैं और 3 मैच बिना किसी परिणाम के रहे।
IND Vs ENG ODI Squad: देखिए दोनों टीमों की स्क्वॉड
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा।
इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल सॉल्ट, मार्क वुड।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 'रोहित आर्मी' के जांबाज गेंद और बल्ले से रहे सुपरहिट, भारत के सामने नागपुर में भीगी बिल्ली बने अंग्रेज