Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: भारत-इंग्‍लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच से तय होगा विश्‍व कप का विजेता! आंकड़ों ने सब बयां किया

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 01:49 PM (GMT+05:30)

    टीम इंडिया का सामना टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की विजेता इंग्लैंड से होगा। यह मैच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला ...और पढ़ें

    तीसरी बार सेमीफाइनल खेलेंगे दोनों टीम।

    तीसरी बार सेमीफाइनल खेलेंगे दोनों टीम।

    HighLights

    1. इंग्‍लैंड पर भारी पड़ती है भारतीय टीम

    2. वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा मैच 

    3. पिछले 2 सेमीफाइनल में हुई है टक्‍कर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया का सामना टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की विजेता इंग्लैंड से होगा। यह मैच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब भारत और इंग्‍लैंड टीम टी20 विश्‍व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

    टी20 विश्व कप में दोनों टीमें लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। पिछले दो विश्व कप से भारत और इंग्‍लैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले की विनर ने ही फाइनल का खिताब जीता है।

    2022 में हुई थी टक्‍कर

    ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मेंस टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सका।

    सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत नहीं दी, लेकिन विराट कोहली (50) ने अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला। हार्दिक पांड्या ने फिर 33 गेंदों में शानदार 63 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन सबसे बेहतरीन गेंदबाज की और 3 विकेट चटकाए।

    इसके बाद जो हुआ वह भारत के लिए बुरे सपने जैसा साबित हुआ। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (86) और जोस बटलर (80) ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने बिना विकेट खोए टारगेट चेज कर लिया और चार ओवर शेष रहते मैच जीत लिया। टी20 क्रिकेट में यह भारत की सबसे दर्दनाक हारों में से एक थी। टी20 विश्‍व कप 2022 के फाइनल में इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को 5 विकेट से शिकस्‍त दी थी।

    खबरें और भी

    2024 में जीती भारतीय टीम

    दो साल बाद भारत को आईसीस मेंस टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में हिसाब बराबर करने का मौका मिला। इस बार भारत ने गुयाना की चुनौतीपूर्ण पिच पर इंग्‍लैंड को 68 रन से रौंदा। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 171 रन बनाए। रोहित शर्मा ने शानदार 57 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 47 रन जोड़े, जबकि हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेली।

    जवाब में इंग्लैंड संघर्ष करता नजर आया। भारतीय गेंदबाजों ने पिच का बखूबी फायदा उठाया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमने का मौका ही नहीं दिया। इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवरों में मात्र 103 रन पर ऑल आउट हो गई। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट हासिल किए। फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर उन्होंने अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता।

    हेड टू हेड के आंकड़े (IND vs ENG Head To Head)

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों की अब तक 29 बार टक्‍कर हुई है। इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने 17 मुकाबलों पर कब्‍जा जमाया है। वहीं अंग्रेज 12 मैच ही जीत सके हैं। ऐसे में गुरुवार को सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की नजर एक और जीत के साथ फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG Live Streaming: फाइनल का टिकट कटाने इंग्‍लैंड से टकराएगा भारत, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें यह मुकाबला

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG Playing 11: Abhishek Sharma की छुट्टी और रिंकू सिंह की वापसी? सेमीफाइनल में बड़े बदलाव कर सकता भारत