Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs IRE 1st T20I Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें इंडिया वर्सेस आयरलैंड का पहला टी20I मैच? वैभव पर रहेंगी निगाहें

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 03:55 PM (IST)

    भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20I सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    IND vs IRE 1st T20I Live Streaming फ्री में कहां देखें?

    IND vs IRE 1st T20I Live Streaming फ्री में कहां देखें?

    HighLights

    1. IND vs IRE 1st T20I: इंडिया बनाम आययरलैंड का पहला टी20आई मैच 26 जून को खेला जाना है

    2. कहां खेला जाएगा इंडिया वर्सेस आयरलैंड का पहला टी20आई मैच?

    3. कहां देख सकते हैं इंडिया वर्सेस आयरलैंड का पहला टी20आई मैच?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Watch India vs Ireland 1st T20I Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20I सीरीज का पहला मैच 26 जून को खेला जाना है।

    भारतीय टीम 26 जून से 19 जुलाई के बीच कुल 7 टी20 और 3 वनडे मैच खेलेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला मेजबान आयरलैंड से सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर होगा। बता दें कि भारत और आयरलैंड पहली बार 2009 टी20 वर्ल्ड कप में नॉटिंघम में भिड़े थे। तब भारत 8 विकेट से जीता था। अब तक दोनों के बीच 8 टी20 मैच हुए हैं और भारत ने हर मैच जीता है। 

    वहीं, साल 2023 में भारत के पिछले आयरलैंड दौरे पर एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था।, जबकि भारत ने वो 3 मैच की सीरीज 2-0 से जीती थी। ऐसे में जानते हैं भारत बनाम आयरलैंड का पहला टी20आई मैच कब, कहां और कैसे फैंस देख सकते हैं?

    IND vs IRE 1st T20I कब, कहां, कैसे देखें?

    भारत और आयरलैंड का पहला टी20आई मैच कब खेला जाएगा?

    भारत और आयरलैंड का पहला टी20आई मैच 26 जून, शुक्रवार को खेला जाना है।

    भारत और आयरलैंड का पहला मैच कहां होगा?

    भारत और आयरलैंड का पहला टी20आई मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में होना है।

    भारत और आयरलैंड का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?

    भारत और आयरलैंड का पहला टी20आई मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाना है। 

    IND vs IRE T20I सीरीज का पहला मैच टीवी पर कहां देखें?

    भारत बनाम आयरलैंड टी20आई सीरीज का पहला मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, फोन पर लाइव स्ट्रीमिंग  जियो हॉटस्टाप ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

    IND vs IRE 1st T20I Live Streaming फ्री में कहां देखें?

    अगर आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के भारत बनाम आयरलैंड का पहला टी20आई मैच देखना चाहते हैं, तो आपके पास एक ऑप्शन है। आप इस मुकाबले को DD Sports चैनल पर भी बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। DD Sports पर फ्री-टू-एयर स्ट्रीम होगी, इसलिए जिनके पास डीडी फ्री डिश है, वो लोग भी आराम से इस मैच का मजा ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    IND vs IRE 1st T20I: दोनों टीमों की फुल स्क्वॉड

    भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

    आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), रॉस अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होई, मैथ्यू हॉलैंड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi का डेब्यू पक्का? IND vs IRE T20I सीरीज से पहले बेलफास्ट पहुंचे माता-पिता; VIDEO वायरल

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी का नहीं होगा डेब्यू? पहले T20 में इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती श्रेयस की सेना