Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: फाइनल से बाहर होने के दुख में मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लेग मेट हेनरी, भावुक कर देगा Video

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 05:31 PM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का फाइनल खेला जा रहा है। इस मैच को खेलने का सपना दोनों टीमों के हर खिलाड़ी का था। न्यूजीलैंड के एक खिला ...और पढ़ें

    मेट हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नहीं खेल रहे हैं
    मेट हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नहीं खेल रहे हैं

    HighLights

    1. IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच से बाहर हुए मेट हेनरी
    2. IND vs NZ: हेनरी को सेमीफाइनल में लगी थी चोट
    3. IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड की टीम में खेल रही हैं फाइनल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। ये मौका कम मिलता है और जिसको मिलता है वो इसको पूरी तरह से भुनाना चाहता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कई खिलाड़ी नहीं खेल पाए, लेकिन इनमें से एक खिलाड़ी बीच मैदान में ही रोने लगा। ये खिलाड़ी हैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मेट हेनरी।

    हेनरी चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। फाइनल से पहले उनके खेलने पर संशय था और खिताबी मुकाबले वाले दिन ये साफ हो गया कि ये तेज गेंदबाज इस मैच में नहीं खेल पाएगा। इसके बाद मानो हेरनी के पैरों के नीचे से जमनी खिसक गई।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: 'गार्डन में मत घूम...' रोहित शर्मा ने ड्रिंक्स ब्रेक में लगाई शुभमन गिल की क्लास, जमकर निकाला गुस्सा

    रोने लगे हेनरी

    हेनरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चोट लग गई थी। वह कंधे के बल गिर पड़े थे और इसी कारण फाइनल में खेलने पर संशय था। रविवार को वह इसी चोट के कारण नहीं खेल पाए। जब हेनरी को पता चला कि वह फाइनल नहीं खेल पाएंगे तो वह रोने लगे। उनका ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें हेनरी रोते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी टीम का साथी पीछे से भागते हुए उनको सांत्वना देने की कोशिश करता है।

    हालांकि, कोई भी इस दुख को कम नहीं कर सकता। फाइनल न खेलने का दुख वो खिलाड़ी ही जानता है जो चोट के कारण नहीं खेल पाता। हेनरी इस दर्द को झेल रहे हैं और इसलिए उनकी आंखों में से आंसू निकल आए।

    खबरें और भी

    भारत को कर सकते थे परेशान

    हेनरी न्यूजीलैंड के बेहतरीन गेंदबाज हैं और उनका टीम में रहना काफी फायदेमंद हो सकता था। वह भारत को परेशान कर सकते थे। हेनरी की गेंदबाजी पहले भी भारत को परेशान कर चुकी है और इसी कारण वह भारत के लिए सिरदर्द साबित हो सकती थी। न्यूजीलैंड के लिए ये बड़ा झटका था, लेकिन भारत के नजरिए से देखा जाए तो ये उसके लिए बड़ी राहत है।

    यह भी पढे़ं-IND vs NZ: फाइनल में अलग ही इश्क फरमा रहे हैं विराट और अनुष्का, बीच मैदान पर चल रही है आंखों से गुफ्तगू, देखें Video