Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs PAK: जब MS Dhoni ने PAK के खिलाफ खेली थी सांस रोक देने वाली पारी, शतक जड़कर बचाई थी टीम इंडिया की लाज

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 02:10 PM (GMT+05:30)

    जैसे-जैसे भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के मुकाबले की घड़ी नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। आज ऐसे ही एक ...और पढ़ें

    MS Dhoni ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी यादगार पारी।
    MS Dhoni ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी यादगार पारी।

    HighLights

    1. MS Dhoni ने खेली थी पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी
    2. अश्विन के साथ की थी नाबाद 125 रन की साझेदारी
    3. MS Dhoni ने 125 गेंद पर बनाए थे नाबाद 113 रन

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हर मुकाबले का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। लगभग एक साल बाद दर्शकों का यह इंतजार खत्म होगा। एशिया कप (Asia Cup 2023) में 2 सितंबर को श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) हाईवोल्टेज मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

    जैसे-जैसे भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के मुकाबले की घड़ी नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। आज ऐसे ही एक धड़कन बढ़ा देने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच के बारे में जानेंगे, जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कप्तानी पारी खेली थी और भारत को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया था।

    29 पर 5 विकेट से 227/6 का सफर

    तारीख थी 30 दिसंबर 2012 और जगह चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने 9.4 ओवर में 29 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। गौतम गंभीर (8), वीरेंद्र सहवाग (4), युवराज सिंह(2) और रोहित शर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, कोहली अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

    IND vs PAK Match Scoreboard

    रैना के साथ मिलकर पारी को संभाला

    पाकिस्तान के गेंदबाज जुनैद खान भारत के लिए मिस्ट्री बन गए थे। उन्होंने पांच में से चार विकेट लिए थे। पांच विकेट गिरने के बाद फैंस को लगाने लगा कि भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाएगी। तब 'माही' मैदान पर उतरे। धोनी ने सुरेश रैना के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 148 गेंद पर 70 रनों की साझेदारी की। आउट होने से पहले सुरेश रैना ने 88 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए।

    खबरें और भी

    अश्विन के साथ नाबाद साझेदारी

    इस वक्त भारत का स्कोर 102/6 हो गया था। अब साफ नजर आ रहा था कि भारत 50 ओवर भी नहीं खेल पाएगा। इसके बाद धोनी ने अश्विन के साथ मिलकर कमान संभाली। धोनी ने अगली 100 गेंदों पर अश्विन के साथ 125 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। महेंद्र सिंह धोनी ने 125 गेंद पर नाबाद 113 रन की पारी खेली।

    MS dhoni And misbah ul haq

    मिस्बाह-उल-हक ने की तारीफ

    अश्विन ने भी 39 गेंद पर 31* रनों की पारी खेली। माही का स्ट्राइक रेट 90.40 का रहा। पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य जरूर हासिल कर लिया, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा कि ऐसी पारी सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की खेल सकते हैं।