Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL 1st ODI: Rishabh Pant समेत 4 प्लेयर OUT, गंभीर के साथ मिलकर Rohit Sharma ने प्लेइंग-11 में कर दिए बड़े बदलाव

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 02:26 PM (IST)

    Rishabh Pant Out From Playing 11 भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से हो गया है। दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स ...और पढ़ें

    IND vs SL 1st ODI: Rishabh Pant समेत 4 प्लेयर OUT
    IND vs SL 1st ODI: Rishabh Pant समेत 4 प्लेयर OUT

    HighLights

    1. IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच आज
    2. IND vs SL 1st ODI: श्रीलंकाई टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
    3. IND vs SL 1st ODI: रोहित शर्मा ने भारत की प्लेइंग-11 में किए बदलाव

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Sri Lanka 1st ODI India Playing 11 Changes: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से हो गया है। दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला है। इस मैच में श्रीलंकाई टीम के नए कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। वहीं, रोहित शर्मा ने काफी समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए भारत की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव किए।

    कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पर भरोसा जताया। वहीं, ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया गया। हर्षित राणा, रियान पराग और खलील अहमद को भी मौका नहीं मिला।

    IND vs SL 2024 1st ODI India's Playing 11 Changes: भारत की प्लेइंग-11 में इन 4 प्लेयर्स को नहीं मिली जगह

    दरअसल, भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिले। भारत की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी पारी का आगाज करेगी। नंबर 3 पर विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल (KL Rahul) की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।

    बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। वहीं, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर दो ऑलराउंडर का साथ मिला है।शिवम दुबे की काफी लंबे समय बाद वापसी हुई। रियान पराग को प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया गया।

    यह भी पढ़ें: IND vs SL: भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पहले वनडे में क्यों बांधी काली पट्टी? BCCI ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

    IND vs SL 1st ODI Playing 11: भारत और श्रीलंका की प्लेइंग-11

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

    श्रीलंका: चरिथा असालंका (कप्तान) पथुम निसांका, अविश्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समाराविक्रमा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालेगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज

    खबरें और भी