Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Zimbabwe T20I: इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने शेड्यूल का किया एलान

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 03:24 PM (IST)

    बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शेड्यूल की घोषणा की है। यह सीरीज इस साल जुलाई में खेली जाएगी, जिसमें पहला ...और पढ़ें

    India vs Zimbabwe T20I Schedule: कब-कहां खेले जाएंगे मैच?

    India vs Zimbabwe T20I Schedule: कब-कहां खेले जाएंगे मैच?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Zim T20I Schedule। भारतीय टीम की एक और सीरीज के शेड्यूल का बीसीसीआई ने एलान कर दिया है। ये तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी, जो कि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाएगी। इस साल जुलाई में टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस टी20आई सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि इसका आखिरी मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। ये इस साल विश्व कप जीतने के बाद उनकी पहली सीरीज होगी।

    India vs Zimbabwe Schedule: कब-कहां खेले जाएंगे मैच?

    दरअसल, भारतीय टीम का होम सीजन जुलाई के महीने से ही शुरू हो जाएगा, जहां वो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की मेजबानी करेगी, जबकि उनके खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वो 8 व्हाइट बॉल मैच खेलेगी, जिसका आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा।

    उसके 4 दिन बाद यानी 23 जुलाई को भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। बाकी के बचे हुए दो टी20आई मैच 25 जुलाई और 26 जुलाई को खेले जाएंगे। ये तीनों मैच हरारे में खेले जाने हैं।  

    बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम भी भारत का दौरा करेगी, जो कि अगले साल होगा। उस दौरान तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 3 जनवरी से होगा, जो कि 9 जनवरी तक चलेगा। इन मैचों की मेजबानी कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई को मिली है। 

    India vs Zimbabwe T20I Schedule

    • भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20I- 23 जुलाई 2026
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20I- 25 जुलाई 2026
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20I- 26 जुलाई 2026

    टी20 विश्व कप 2026 में भिड़े थे भारत-जिम्बाब्वे

    भारत और जिम्बाब्वे की टीमें टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में आपस में भिड़ी थी। उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 256 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी और ये मैच भारत ने 72 रन से जीत लिया था। 

    खबरें और भी

    भारत का बिजी शेड्यूल 

    • मौजूदा समय में सभी भारतीय प्लेयर्स आईपीएल में खेलने में व्यस्त है, लेकिन नेशनल टीम की नजरें जून से शुरू होने वाले इंटरनेशनल शेड्यूल पर भी हैं। जून में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
    • इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 8 व्हाइट-बॉल मैच खेले जाएंगे।
    • इंग्लैंड दौरे से पहले भारत आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच भी खेलेगा।
    • इसके अलावा भारतीय टीम को 2026-27 सीजन में अफगानिस्तान, आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज खेलनी है। जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी भारत खेलेगा। 

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर जीत के बावजूद 'संकट' में भारत, पूर्व कप्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले दी चेतावनी

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी ने दिखाया कमाल तो गेंदबाजी के हुए बुरे हाल, जिम्बाब्वे पर जीत के बावजूद गंभीर-सूर्या को होगी टेंशन