Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में आए ये 4 नए चेहरे, घरेलू क्रिकेट में मचा चुके हैं धमाल

    Updated: Tue, 19 May 2026 04:46 PM (IST)

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जून में भारत दौरे पर आएगी और एक टेस्ट मैच के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी जिसके लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया ...और पढ़ें

    इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

    इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच के लिए टीम का एलान कर दिया। इसके अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी एलान हुआ है। इन दोनों टेस्ट मैचों में कई नए खिलाड़ियों को जगह मिली है।

    जसप्रीत बुमराह को दोनों टीमों में जगह नहीं मिली है। उनको आराम दिया गया है। वनडे में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया।

    टेस्ट और वनडे में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

    टेस्ट टीम में मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं वनडे में गुरनूर और हर्ष दुबे के अलावा प्रिंस यादव को जगह मिली है।

    प्रिंस ने अपनी तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है और इस समय वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 14 लिस्ट-ए मैचों में 29 विकेट लिए हैं। वहीं 33 टी20 मैचों में उनके नाम 38 विकेट हैं। वनडे टीम में वह जसप्रीत बुमराह की जगह चुने गए हैं।

    बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने भी शानदार खेल दिखाया है। विदर्भ से आने वाले इस खिलाड़ी को दोनों टीमों में जगह मिली है। वह रवींद्र जडेजा का स्थान लेंगे। 27 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 133 विकेट अपने नाम किए। वहीं 31 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 32 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में उनके बल्ले से 25.65 की औसत से 1026 रन भी निकले हैं। विदर्भ ने 2024-25 में जब रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था तब वह टीम 69 विकेट लेने में सफल रहे थे।

    मानव भी एक स्पिनर हैं और 29 फर्स्ट क्लास मैचों में 129 विकेट चटका चुके हैं। उन्हें सिर्फ टेस्ट टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में वह राजस्थान के लिए खेलते हैं। पंजाब के लिए खेलने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को दोनों टीमों में जगह मिली है।

    खबरें और भी

    ऐसा है शेड्यूल

    दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच छह से 20 जून 2026 के बीच खेला जाएगा। ये मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में होगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 14 जून को धर्मशाला दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    भारतीय टेस्ट टीम- शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरुनूर, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल

    वनडे टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

    यह भी पढ़ें- India Squad: रोहित शर्मा पर बड़ा फैसला? टीम इंडिया की मीटिंग में कोहली-जडेजा समेत कई दिग्गजों के भविष्य पर होगी चर्चा

    यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए कल हो सकता है टीम इंडिया का एलान, रोहित-बुमराह के अलावा इन 2 युवाओं पर रहेंगी नजरें