Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Border-Gavaskar Trophy के बाद ऑस्ट्रेलिया में फंसी भारतीय टीम, घर वापसी में हो रही देरी; जानें क्‍या है कारण

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 04:39 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 अब समाप्‍त हो चुकी है। भारतीय टीम को इस सीरीज में 1-3 ...और पढ़ें

    अभी ऑस्‍ट्रेलिया में है भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई
    अभी ऑस्‍ट्रेलिया में है भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. ऑस्‍ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज पर जमाया कब्‍जा
    2. ऑस्‍ट्रेलिया ने सिडनी टेस्‍ट 6 विकेट से जीत
    3. 2 दिन पहले खत्‍म हुआ आखिरी टेस्‍ट मैच

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी अब समाप्‍त हो गई है। सीरीज का आखिरी टेस्‍ट सिडनी में खेला गया। इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से मात दी। इसके साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज पर 3-1 से कब्‍जा जमाया।

    भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में 10 साल बाद हार मिली। सिडनी में खेला गया आखिरी टेस्‍ट 3 दिन में ही खत्‍म हो गया। इस बीच खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्‍ट्र‍ेलिय में फंस गई है। टीम इंडिया को अभी वतन वापसी का टिकट नहीं मिला है।

    क्‍या है पूरा मामला

    • भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्‍ट 2 दिन पहले ही खत्‍म हो गया।
    • ऐसे में रोहित शर्मा एंड कपंनी के अभी ऑस्‍ट्रेलिया में ही रुकना पड़ेगा।
    • सिडनी टेस्‍ट 7 जनवरी तक खेला जाना था।
    • ऐसे में भारतीय टीम 7 जनवरी तक ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर थी।
    • अब भारतीय टीम को घर वापसी का टिकट मिलने में देरी हो रही है।
    • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्‍लेयर्स और सपोर्ट स्‍टाफ के टिकट की व्‍यवस्‍था में लगा हुआ है।

    टिकट का इंतजाम किया जा रहा

    TOI की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के लिए अभी टिकट का इंतजाम किया जा रहा है। रोहित शर्मा एंड कंपनी को 8 जनवरी को भारत के लिए रवाना होना था। अब सिडनी टेस्‍ट 2 दिन पहले ही खत्‍म हो गया है तो कुछ प्‍लेयर जल्‍दी भारत वापस आ सकते हैं, अगर उनके टिकट का इंतजाम हो जाता है।

    पर्थ में खेला गया पहला टेस्‍ट 

    भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का पहला टेस्‍ट पर्थ में खेला गया था। इसके बाद भारतीय टीम कैनबरा में वार्म-अप मैच खेलने गई थी। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट एडिलेड में, तीसरा ब्रिस्बेन में और चौथा मेलबर्न में खेला गया था। सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में हुआ था। भारतीय टीम ने सीरीज के दौरान पूरे महाद्वीप में कुल मिलाकर 7700 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय की।

    खबरें और भी

    भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया टेस्‍ट सीरीज का रिजल्‍ट

    • पहला टेस्‍ट: भारत ने 295 रन से जीता।
    • दूसरा टेस्‍ट: ऑस्‍ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता।
    • तीसरा टेस्‍ट: ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ।
    • चौथा टेस्‍ट: ऑस्‍ट्रेलिया ने 184 रन से जीता।
    • पांचवां टेस्‍ट: ऑस्‍ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता।

    ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारतीय टीम में बड़ी सर्जरी की जरूरत, गंभीर और अगरकर को लेने होंगे बड़े फैसले