Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pak के खिलाफ मैच से पहले भारतीय खिलाड़‍ियों ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना, KL Rahul अच्‍छे फॉर्म में दिखे

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 04:39 PM (IST)

    भारतीय टीम इन दिनों एशिया कप 2023 के लिए कोलंबो में है। टीम सुपर- 4 में एंट्री के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच 10 सितंबर रविवार को खेलेगी जिसक ...और पढ़ें

    भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। फोटो- बीसीसीआई के एक्स हैंडल से साभार
    भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। फोटो- बीसीसीआई के एक्स हैंडल से साभार

    HighLights

    1. भारतीय टीम इन दिनों एशिया कप 2023 के लिए कोलंबो में है
    2. सुपर- 4 में अब 10 सितंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा
    3. इसके लिए खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Indian Players in net sessions images ahead of India vs pakistan ODI Asia Cup 2023: भारतीय टीम इन दिनों एशिया कप 2023 के लिए कोलंबो में है। टीम ने एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। 

    10 सितंबर को पाक से भिड़ेगा भारत- 

    ऐसे में अब टीम सुपर- 4 में एंट्री के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगी, जिसके लिए खिलाड़ियों की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में अब के खिलाड़ी कोलंबो में एनसीसी सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं, जिसकी तस्वीरें बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की।

    सूर्यकुमार यादव भी प्रैक्टिस करते नजर आए-

    तस्वीरों में सूर्यकुमार यादव Suryakumar Yadav हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ प्रेक्टिस के दौरान बीच में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शुभमन गिल, कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल भी कड़ी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    बीसीसीआई ने शेयर किया पोस्ट-

    बीसीसीआई ने एक्स हैंडल पर दो अलग अलग पोस्ट करके तस्वीरें शेयर की है। दोनों में शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही हार्दिक पांड्या भी गेंदबाजी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर भी नेट में नजर आ रहे हैं। केएल राहुल भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने इन तस्वीरों को काफी पसंद किया है।

    खबरें और भी

    एशिया कप में भारत-पाक कै मैच-

    बता दें कि भारत ने एशिया कप Asia Cup के ग्रुप मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को मैच खेला था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिसमें टीम की शुरुआत काफी खराब रही। इसके बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए अहम पारी खेली और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

    ये भी पढ़ें:- Haris Rauf की कहर बरपाती गेंदों ने बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाजों के तोड़े हौसले, PAK गेंदबाज ने बनाया खास रिकॉर्ड

    रोहित और शुभमन ने खेली अहम पारी-

    भारत ने नेपाल के खिलाफ मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और 10 विकेट से मैच में जीत हासिल की। इसमें शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही इस मैच में जीत के बाद सुपर-4 में जगह पक्की कर ली।