Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 World Cup 2024: मिलेगा नया चैंपियन या टीम इंडिया रचेगी इतिहास, रोहित ब्रिगेड इन दो दिग्‍गज टीमों के क्‍लब में बनाना चाहेगी जगह

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 10:23 PM (IST)

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। शनिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस निर्णायक मैच में भारतीय क्रिकेट टीम और ...और पढ़ें

    टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं दोनों टीमें। इमेज- बीसीसीआई, प्रोटियाज मैन
    टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं दोनों टीमें। इमेज- बीसीसीआई, प्रोटियाज मैन

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने 2007 में जीता था खिताब
    2. साउथ अफ्रीका अब तक नहीं जीती टी20 वर्ल्‍ड कप
    3. बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर होगी टक्‍कर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल शुरू होने में अब थोड़ा ही समय बचा है। शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका टीम आमने-सामने होगी। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में दोनों ही कप्‍तानों की कोशिश इसी सिलसिले के बरकरार रखने पर होगी। फाइनल मैच भारतीय समयानुसार 8 बजे शुरू होगा और टॉस 7:30 बजे होगा।

    2007 में हुई थी शुरुआत

    टी20 वर्ल्‍ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। टूर्नामेंट के अब तक 8 एडिशन खेले गए हैं। इस दौरान 2 ही टीमों ने 2-2 बार खिताब अपने नाम किया है। इंग्‍लैंड ने 2010, 2022 में और वेस्‍टइंडीज ने 2012, 2016 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारतीय टीम ने डेब्‍यू सीजन में ही खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया के पास अब दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने का मौका है। दूसरी ओर अगर साउथ अफ्रीका इस बार खिताब जीतती है नया चैंपियन मिल जाएगा। प्रोटियाज टीम पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में पहुंची है।

    ये भी पढ़ें: SA vs IND T20 WC Head To Head: भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगी जीत, साउथ अफ्रीका से मिलती है कड़ी टक्‍कर

    टी20 वर्ल्‍ड कप विनर लिस्‍ट

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2007: भारत

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2009: पाकिस्‍तान

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2010: इंग्‍लैंड

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2012: वेस्‍टइंडीज

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2014: श्रीलंका

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2016: वेस्‍टइंडीज

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2021: ऑस्‍ट्रेलिया

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2022: इंग्‍लैंड

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2007

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 5 रन से हराया था। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्‍तान टीम 152 रन ही बना पाई थी। गौतम गंभीर ने सबसे ज्‍यादा 75 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए थे। आरपी सिंह और इरफान पठान ने 3-3 विकेट अपने नाम किए थे। इरफान पठान को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

    ये भी पढ़ें: SA vs IND T20 WC LIVE Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फ्री में कैसे देखें फाइनल मैच? जानें बारबाडोस में होने वाली भिड़ंत की पूरी डिटेल्‍स

    खबरें और भी