यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2024 Auction के ये रहे 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलियाई प्लेयरों ने बनाया नया इतिहास
स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये तो पैट कमिंस को भी 20.50 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया। दोनों ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकन ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खूब पैसे बरसे। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। दोनों इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा लिया।
स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये तो पैट कमिंस को भी 20.50 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया। दोनों ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
1. मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc, KKR) ₹24.75 करोड़
आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर स्टार्क को खरीदा।
2. पैट कमिंस (Pat Cummins, SRH) ₹20.50 करोड़
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑक्शन में पैट कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वह आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह पहले खिलाड़ी बने थे, लेकिन मिचेल स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।
3. डेरिल मिचेल (Daryll Mitchell, CSK) ₹14 करोड़
न्यूजीलैंड टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को सीएसके ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। मिचेल ने वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। मिचेल ने भारत के खिलाफ दोनों मुकाबलों में शतकीय पारी खेली थी। मिचेल का ऑक्शन में बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- IPL 2024: एक गेंद फेंकने के लिए SRH से Pat Cummins को मिलेंगे इतने रुपये, जानकर दंग रह जाएंगे आप
4. हर्षल पटेल (Harshal Patel, PBKS) ₹11.75 करोड़
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को आरसीबी ने रिलीज कर दिया था। ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा। ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी। वह सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे।
5. अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph, RCB) 11.50 करोड़
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को गुजरात टाइटंस ने रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में अल्जारी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था।