Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 से Mohammed Shami हुए बाहर, इस वजह से नहीं खेलेंगे टूर्नामेंट

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 02:58 PM (IST)

    आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है जिसके शेड्यूल का एलान आज यानी 22 फरवरी को शाम 5 बजे होगा। आईपीएल 2024 के शेड्यूल के एलान से पहले गुजरात ...और पढ़ें

    IPL 2024 से Mohammed Shami हुए बाहर, Gujarat titans की बढ़ी मुश्किलें
    IPL 2024 से Mohammed Shami हुए बाहर, Gujarat titans की बढ़ी मुश्किलें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिसके शेड्यूल का एलान आज यानी 22 फरवरी को शाम 5 बजे होगा। आईपीएल 2024 के शेड्यूल के एलान से पहले गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को बड़ा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) आईपीएल 2024 (IPL 2024) से बाहर हो गए हैं। बाएं टखने की चोट के चलते मोहम्मद शमी को आईपीएल 2024 से बाहर होना पड़ा है।

    IPL 2024 से Mohammed Shami हुए बाहर

    दरअसल, गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अगले महीने होने वाले आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के टखने की चोट की वजह से मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, गुजरात टाइटंस ने फिलहाल कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

    33 साल के तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने आखिरी बार उन्होंने भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में शमी इंजर्ड हो गए थे, इसके बाद वह चोट से उबर नहीं पाए। 

    यह भी पढ़ें:  IND vs ENG 4th Test Pitch Report: स्पिनर्स को मिलेगी मदद या बल्लेबाज खोलेंगे धागे, जानें रांची की पिच रिपोर्ट

    इस बीच बीसीसीआई के सूत्र ने यह जानकारी दी है कि शमी जनवरी के पिछले हफ्ते लंदन में थे, जहां उन्होंने टखने की चोट के लिए स्पेशल इंजेक्शन लगवाए थे, लेकिन वह इंजेक्शन से उनका दर्द कम नहीं हुआ और अब उनके पास सिर्फ ऑपरेशन करवाने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। यूके में अब मोहम्मद शमी अपनी सर्जरी करवाएंगे। ऐसे में शमी आईपीएल 2024 नहीं खेल पाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 'मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा', रांची की पिच देखकर होश गंवा बैठे बेन स्‍टोक्‍स; हैरानी में कही ये बात