Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025 Auction: सऊदी अरब में सजेगी प्‍लेयर्स की मंडी, 1574 खिलाड़ी आजमाएंगे किस्‍मत, जानें नीलामी से जुड़ी A To Z जानकारी

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 09:23 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हाल ही में सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर की लिस्‍ट जारी की थी। इसके बाद अब मेगा ऑक्‍शन को लेकर बड़ी अपडेट सा ...और पढ़ें

    मेगा ऑक्‍शन को लेकर हुआ खुलासा। इमेज- बीसीसीआई
    मेगा ऑक्‍शन को लेकर हुआ खुलासा। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. सऊदी अरब के जेद्दा में होगा ऑक्‍शन
    2. 320 कैप्‍ड और 1,224 अनकैप्‍ड हैं
    3. सभी टीमों के पास 204 प्‍लेयर की जगह

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हाल ही में सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर की लिस्‍ट जारी की थी। इसके बाद अब मेगा ऑक्‍शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। IPL 2025 से पहले साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन होगा।

    यह ऑक्‍शन 24 और 25 नबवंर को होगा। इसके लिए 1574 प्‍लेयर्स ने रजिस्‍ट्रेशन किया है। 1574 में 1165 भारतीय और 409 विदेश प्‍लेयर हैं। रजिस्‍ट्रेशन करने वाले 1574 प्‍लेयर्स में से 320 कैप्‍ड, 1,224 अनकैप्‍ड और 30 सहयोगी राष्ट्र से हैं। सभी टीमों के पास अधिकतम 204 प्‍लेयर की जगह है। ऐसे में ज्‍यादा से ज्‍यादा 204 प्‍लेयर ही बिक पाएंगे। एक टीम में अधिकतम 25 ही प्‍लेयर हो सकते हैं। 

    4 नवंबर को बंंद हुआ रजिस्‍ट्रेशन 

    • इंडियन प्रीमियर लीग ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर मेगा ऑक्‍शन की जानकारी दी।
    • इसके मुताबिक, आईपीएल के लिए प्‍लेयर्स का रजिस्‍ट्रेशन आधिकारिक तौर पर 4 नवंबर, 2024 को बंद हो गया था।
    • कुल 1,574 खिलाड़ियों (1,165 भारतीय और 409 विदेशी) ने मेगा टाटा आईपीएल 2025 प्लेयर नीलामी का हिस्सा बनने के लिए साइन अप किया।
    • ऑक्‍शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह नीलामी जेद्दा, सऊदी अरब में होगी।
    • सूची में 320 कैप्ड खिलाड़ी, 1,224 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 30 खिलाड़ी शामिल हैं।

    ऑक्‍शन से जुड़ी जानकारी

    • कैप्ड इंडियन (48 खिलाड़ी)
    • कैप्ड इंटरनेशनल (272 खिलाड़ी)
    • अनकैप्ड भारतीय जो पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा थे (152 खिलाड़ी)
    • अनकैप्ड इंटरनेशनल जो पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा थे (3 खिलाड़ी)
    • अनकैप्ड भारतीय (965 खिलाड़ी)
    • अनकैप्ड इंटरनेशनल (104 खिलाड़ी)

    किस देश के कितने प्‍लेयर्स ने कराया रजिस्‍ट्रेशन

    • अफगानिस्तान- 29
    • ऑस्ट्रेलिया- 76
    • बांग्लादेश- 13
    • कनाडा- 4
    • इंग्लैंड- 52
    • आयरलैंड- 9
    • इटली- 1
    • नीदरलैंड- 12
    • न्यूजीलैंड- 39
    • स्कॉटलैंड- 2
    • दक्षिण अफ़्रीका- 91
    • श्रीलंका- 29
    • यूएई- 1
    • यूएसए- 10
    • वेस्टइंडीज- 33
    • जिम्बाब्वे- 8

    रिटेन प्‍लेयर्स की पूरी लिस्‍ट

    • राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा।
    • कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह।
    • चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी।
    • मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा।
    • गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन , राहुल तेवतिया, शाहरुख खान।
    • दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल।
    • सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड।
    • लखनऊ सुपर जायंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी।
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल।
    • पंजाब किंग्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह।

    ये भी पढ़ें: IPL 2025 Retention Full List: किसकी खुली किस्मत और कौन हुआ निराश; एक क्लिक में पढ़ें रिटेंशन लिस्ट